Dailyhunt
PSL में देखने को मिला गजब का ड्रामा, मैच के बाद अपने टीम के खिलाड़ी से भिड़े कप्तान डेविड वॉर्नर; VIDEO

PSL में देखने को मिला गजब का ड्रामा, मैच के बाद अपने टीम के खिलाड़ी से भिड़े कप्तान डेविड वॉर्नर; VIDEO

Cricket Adda 2 weeks ago

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग का मुकाबला खेला जा रहा हो और कोई ड्रामा न हो ऐसा तो बहुत कम देखने तो मिलता है। एक तरफ जहां भारत में आईपीएल 2026 सीजन जोरदार अंदाज में आगे बढ़ रहा है, वहीं पाकिस्तान में भी उसी वक्त में PSL का 11वां सीजन खेला जा रहा है।

PSL में रोजाना नया बवाल देखने को मिलता है। बॉल टेंपरिंग और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट जैसे बवालों के बाद अब कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के झगड़े का मामला सामने आया है। इस बार वॉर्नर अपने टीम के ही खिलाड़ी के साथ भिड़ गए। क्या है पूरा मामला?

PSL में हुआ नया विवाद

आईपीएल में सिलेक्ट न होने के बाद PSL में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली एक ही टीम से खेल रहे हैं। दोनों ही कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं और मिलकर टीम को शुरुआती तीन मैच जिता चुके हैं। इसमें से तीसरी जीत गुरुवार, 2 अप्रैल को रावलपिंडीज के खिलाफ आई, जहां वॉर्नर की कप्तानी वाली कराची ने 198 रन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

क्या है पूरा मामला?

इस जीत से कराची के खिलाड़ी और फैंस तो खुश थे लेकिन मैच खत्म होते ही जो नजारा दिखा, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। असल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है मैच खत्म होने के बाद कराची के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए मैदान पर उतरते हैं।

इसी दौरान कप्तान वॉर्नर आक्रामक तरीके से अपने टीममेट मोईन की ओर बढ़ रहे हैं और लगातार कुछ बोल रहे हैं। मोईन हैरान होकर उन्हें देख रहे हैं। ऐसे में टीम के डायरेक्टर हैदर अजहर बीच-बचाव करने आते हैं और वॉर्नर को दूर लेकर जाते हैं। वॉर्नर फिर भी कुछ न कुछ बोल रहे हैं, जबकि हैदर फिर मोईन अली से बात करने जाते हैं।

वॉर्नर और हैदर अजहर ने दी सफाई

इसे देखकर सब चौंक गए हैं कि किस बात पर इन दोनों स्टार खिलाड़ियों में टकराव हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि डेविड वॉर्नर और हैदर अजहर तक की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में टालने की कोशिश की।

एक ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए वॉर्नर ने सफाई में लिखा, "मैंने हैदर अजहर से कहा कि वो पहले जाएं और जाकर हाथ मिलाएं।" वहीं हैदर अजहर ने किसी भी तरह के विवाद या झगड़े की बात को गलत बताया और कहा, "ये सच नहीं है। वो दोनों मेरा मजाक उड़ा रहे थे।"

अब वायरल वीडियो का सच का ये है ये तो डेविड वॉर्नर, मोईन अली और हैदर अजहर जानें लेकिन वीडियो को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि ये वीडियो किसी हंसी मजाक का वीडियो था

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Adda