Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

6,6,6,6,6,6,6...... श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को बनाया भर्ता, विस्फोटक अंदाज में जड़ा दोहरा शतक

Cricket Addictor 5 days ago
 Shreyas Iyer: क्रिकेट के मैदान पर कई शानदार पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो सालों तक फैंस के जहन में बस जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जब भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, तब श्रेयस अय्यर ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया।उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स की ऐसी बरसात की कि कंगारू गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
चौकों-छक्कों की बारिश के बीच अय्यर (Shreyas Iyer) ने दोहरा शतक ठोककर अपनी बल्लेबाजी का ऐसा नजारा पेश किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।ऑस्ट्र...

Shreyas Iyer: क्रिकेट के मैदान पर कई शानदार पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो सालों तक फैंस के जहन में बस जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जब भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, तब श्रेयस अय्यर ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया।

उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स की ऐसी बरसात की कि कंगारू गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। चौकों-छक्कों की बारिश के बीच अय्यर (Shreyas Iyer) ने दोहरा शतक ठोककर अपनी बल्लेबाजी का ऐसा नजारा पेश किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया (IND A vs AUS) के बीच खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी नहीं बख्शा और लगातार बड़े शॉट लगाते रहे।

अय्यर ने महज 210 गेंदों में नाबाद 202 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के निकले। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की पूरी रणनीति को ध्वस्त कर दिया।

एक ही दिन में पूरा किया दोहरा शतक

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी पारी की सबसे बड़ी खासियत यह दिखाई कि उन्होंने शतक पूरा करने के बाद भी रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी। पहले 100 रन तेजी से पूरे किए और फिर अगले 100 रन भी उसी आक्रामक अंदाज में बनाकर दोहरे शतक तक पहुंच गए। उनकी बल्लेबाजी में शानदार टाइमिंग, बेहतरीन फुटवर्क और बड़े शॉट्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनकी इस पारी की तारीफ करने पर मजबूर हो गए।

श्रेयस के बदौलत इंडिया ने मुकाबले में मजबूत किया था अपना दावा

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की इस दोहरी शतकीय पारी को उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टीम के लिए मजबूत दावेदार बनाया और यह दिखाया कि वह लंबे प्रारूप में भी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं। 202 रन की यह नाबाद पारी आज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की सबसे यादगार अनाधिकारिक टेस्ट पारियों में शामिल की जाती है।

: जयपुर के मैदान पर आया विराट कोहली के नाम का बवंडर, सिर्फ 52 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दिलाई टीम इंडिया को जीत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi