Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर होंगे Rohit Sharma और Hardik Pandya? अचानक BCCI के फैसले ने बढ़ाई हलचल

Cricket Addictor 4 months ago
 BCCI : भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 मात्र टेस्ट सीरीज की शुरूआत 6 जून से होने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. जिसके लिए बीसीसीआई (BCCI) पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है.
टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है.आईपीएल 2026 में उनके नेतृत्व को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया था. इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और और हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI...

BCCI : भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 मात्र टेस्ट सीरीज की शुरूआत 6 जून से होने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. जिसके लिए बीसीसीआई (BCCI) पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है.

आईपीएल 2026 में उनके नेतृत्व को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया था. इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और और हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

BCCI रोहित और हार्दिक को कर सकती है बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से वनडे सीरीज की शुरूआत होगी. लेकिन उससे पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल, हार्दिक और रोहित को BCCI ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने रिपोर्ट करने के लिए कहा है.

अगर उनकी फिटनेस रिपोर्ट क्लियर आती है तो वह तब ही सीरीज में खेल पाएंगे. गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को पीछ की मांसपेशियों की एंठन की समस्या है. इसी वजह से वह आईपीएल 2026 के कई मैचों से भी बाहर रहे थे.

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया से जुड़ने से पहले हार्दिक पांड्या को एक हफ्ता सीईओ में बिताना होगा. पांड्या का चयन फिटनेस के आधार पर हुआ था, अब वह पूरे तरह फिट होने के बाद ही प्लेइंग XI में खेल सकते हैं.

रोहित शर्मा को हुई हैमस्ट्रिंग की समस्या

हार्दिक के साथ रोहित शर्मा को भी BCCI ने अल्टीमेटम देते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 206 में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. अब अगर वह अपनी फिटनेस साबित करने में कामयाब रहते हैं, तो ही प्लेइंग XI का हिस्सा रह सकते हैं.

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने जब ही वनडे स्क्वाड का ऐलान करते वक्त रोहित शर्मा के नाम के आगे सबजेक्ट टू फिटनेस लिखा था. यानी की अगर वह फिट होते है तो ही अंतिम एकदाश का हिस्सा होंगे.

IND W vs ENG W: तीसरे टी20 में 6 विकेट से हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज की अपने नाम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर होंगे Rohit Sharma और Hardik Pandya? अचानक BCCI के फैसले ने बढ़ाई हलचल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi