Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, महज 39 साल की उम्र में स्टार खिलाड़ी का हुआ निधन

Cricket Addictor 3 months ago
 39 year old player died: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने दूसरे मैच में जीत हासिल की थी और 1-0 की बढ़त ले रखी है।
ऐसे में भारत को सीरीज जीतने का मौका बनाए रखना है तो फिर हर हाल में तीसरे मैच में बाजी मारनी होगी। हालांकि, तीसरे टी20 से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में मातम की स्थिति बन गई है। जी हां, 39 साल के एक दिग्गज क्रिकेटर का निधन हो गया है...

39 year old player died: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने दूसरे मैच में जीत हासिल की थी और 1-0 की बढ़त ले रखी है। ऐसे में भारत को सीरीज जीतने का मौका बनाए रखना है तो फिर हर हाल में तीसरे मैच में बाजी मारनी होगी।

हालांकि, तीसरे टी20 से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में मातम की स्थिति बन गई है। जी हां, 39 साल के एक दिग्गज क्रिकेटर का निधन हो गया है। पूर्व खिलाड़ी (Former Afghanistan Player) काफी समय से अस्पताल में भर्ती था लेकिन अब क्रिकेट बोर्ड ने निधन की खबर साझा की है।

39 वर्षीय Player ने दुनिया को कहा अलविदा, बोर्ड ने किया कंफर्म

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पहले उनका इलाज अफगानिस्तान में चला, जिसके बाद उन्हें भारत लाया गया। यहां कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहकर उनका इलाज चला, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान क्रिकेट के उत्थान में अहम भूमिका निभाई थी। अपने लंबे कद और अतिरिक्त उछाल के कारण वह बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित होते थे। इस दिग्गज खिलाड़ी (Player) के निधन की खबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भी कंफर्म किया और सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का इस बीमारी के कारण हुआ निधन

शापूर जादरान काफी समय से 'हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (HLH) से जूझ रहे थे। यह इम्यून सिस्टम की एक गंभीर बीमारी है, जिससे खतरनाक सूजन हो सकती है और शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी बीमारी की चपेट में अफगानी खिलाड़ी आ गया था। अफगानी खिलाड़ी (Player) ने कई महीनों तक अपना इलाज कराया, लेकिन आखिरी में उनका निधन हो गया।

खबरों के मुताबिक, जादरान पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-NCR इलाके में इलाज करवा रहे थे। वह सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में बीमार पड़े थे, जिसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी। शुरुआत में उन पर इलाज का अच्छा असर हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन 20 दिन बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई।

इसके बाद से वो लंबे समय तक भर्ती रहे और बीच -बीच में उनके लिए सोशल मीडिया पर ब्लड की जरूरत को लेकर भी पोस्ट किया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद वो बच नहीं पाए।

शापूर जादरान के इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी के आंकड़े

अफगानिस्तान के लिए शापूर जादरान ने 2009 में वनडे फॉर्मेट से डेब्यू किया था और 2020 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रीय रहे। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेला। इस खिलाड़ी (Player) ने वनडे में 44 वनडे में 4.80 की इकॉनमी रेट से 43 विकेट लिए थे। वहीं, 36 टी20आई में 7.83 की इकॉनमी रेट से 37 विकेट अपने नाम किए थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi