Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच का हुआ ऐलान, इस दिन आमने-सामने दोनों देश, BCCI-PCB दोनों ने खेलने को भरी हामी

Cricket Addictor 3 weeks ago
 भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं. जब भी ये दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो दर्शकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलती है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद एक बार फिर भारत (Team India) और पाकिस्तान टीम भिड़ने वाली है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी हामी भर दी है. दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं कि किस दिन IND vs PAK मैच का आयोजन होगा?IND vs PAK टी20 मैच का हुआ...

भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं. जब भी ये दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो दर्शकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलती है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद एक बार फिर भारत (Team India) और पाकिस्तान टीम भिड़ने वाली है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी हामी भर दी है. दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबला खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं कि किस दिन IND vs PAK मैच का आयोजन होगा?

IND vs PAK टी20 मैच का हुआ ऐलान

भारतीय पुरुष टीम (Team India) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में व्यस्त है, जिसका फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इसके बाद टीम की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी. जहां एक तरफ मेन्स टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी होगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच (IND vs PAK) को भी स्लॉट मिला है. 14 जून को बर्मिंघम में दोनो टीमें आमने-सामने होगी.

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, सूर्या-सिराज-रिंकू बाहर! तो कई IPL स्टार्स को Team India में मौका

इस टीम के खिलाफ होगा Team India का पहला मैच

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) अपने अभियान का आगाज 14 जून को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका सामना 17 जून को नीदरलैंड्स से होगा. 21 जून को टीम इंडिया (Team India) मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका को टक्कर देगी. फिर 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय टीम अपनी चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी.

लंदन को लॉर्ड्स इस मैच का गवाह बनेगा. बता दें कि ये सारे मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेले जाऐंगें, जबकि स्थानीय समय के अनुसार दोपाहर 1:30 बजे से मैच शुरु होंगे.

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड पहुंची Team India

12 जून से शुरु होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम (Team India) इंग्लैंड के पहुंच चुकी है. मेजबान देश के मौसम और परिस्थितियों को समझने के लिए टीम करीब तीन हफ्ते पहले ही इंग्लैंड रवाना हुई है.

टी20 विश्व कप के आगाज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 28 मई, 30 मई और 2 जून को इन मैच का आयोजन होगा. इसके बाद 8 जून और 10 जून को टीम इंडिया (Team India) क्रमशः वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ वॉर्म-अप मैच खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए Team India

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

तारीखमैचस्थानभारतीय समय
12 जूनइंग्लैंड महिला vs श्रीलंका महिलाबर्मिंघम, एजबेस्टनरात 11:00 बजे
13 जूनस्कॉटलैंड महिला vs आयरलैंड महिलामैनचेस्टरदोपहर 3:00 बजे
13 जूनऑस्ट्रेलिया महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिलामैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
13 जूनवेस्टइंडीज महिला vs न्यूजीलैंड महिलासाउथेम्प्टनरात 11:00 बजे
14 जूनबांग्लादेश महिला vs नीदरलैंड महिलाबर्मिंघमदोपहर 3:00 बजे
14 जूनभारत महिला vs पाकिस्तान महिला (IND vs PAK)बर्मिंघमशाम 7:00 बजे
16 जूनन्यूजीलैंड महिला vs श्रीलंका महिलासाउथेम्प्टनशाम 7:00 बजे
16 जूनइंग्लैंड महिला vs आयरलैंड महिलासाउथेम्प्टनरात 11:00 बजे
17 जूनऑस्ट्रेलिया महिला vs बांग्लादेश महिलालीड्सदोपहर 3:00 बजे
17 जूनभारत महिला vs नीदरलैंड महिलालीड्सशाम 7:00 बजे
17 जूनदक्षिण अफ्रीका महिला vs पाकिस्तान महिलाबर्मिंघमरात 11:00 बजे
18 जूनवेस्टइंडीज महिला vs स्कॉटलैंड महिलालीड्सरात 11:00 बजे
19 जूनन्यूजीलैंड महिला vs आयरलैंड महिलासाउथेम्प्टनरात 11:00 बजे
20 जूनऑस्ट्रेलिया महिला vs नीदरलैंड महिलासाउथेम्प्टनदोपहर 3:00 बजे
20 जूनपाकिस्तान महिला vs बांग्लादेश महिलासाउथेम्प्टनशाम 7:00 बजे
20 जूनइंग्लैंड महिला vs स्कॉटलैंड महिलालीड्सरात 11:00 बजे
21 जूनवेस्टइंडीज महिला vs श्रीलंका महिलाब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
21 जूनभारत महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिलामैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
23 जूनन्यूजीलैंड महिला vs स्कॉटलैंड महिलाब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
23 जूनश्रीलंका महिला vs आयरलैंड महिलाब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
23 जूनऑस्ट्रेलिया महिला vs पाकिस्तान महिलालीड्सरात 11:00 बजे
24 जूनइंग्लैंड महिला vs वेस्टइंडीज महिलालॉर्ड्सरात 11:00 बजे
25 जूनTeam India महिला vs बांग्लादेश महिलामैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
25 जूनदक्षिण अफ्रीका महिला vs नीदरलैंड महिलाब्रिस्टलरात 11:00 बजे
26 जूनश्रीलंका महिला vs स्कॉटलैंड महिलामैनचेस्टररात 11:00 बजे
27 जूनपाकिस्तान महिला vs नीदरलैंड महिलाब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
27 जूनवेस्टइंडीज महिला vs आयरलैंड महिलाब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
27 जूनइंग्लैंड महिला vs न्यूजीलैंड महिलालंदन (ओवल)रात 11:00 बजे
28 जूनदक्षिण अफ्रीका महिला vs बांग्लादेश महिलालॉर्ड्सदोपहर 3:00 बजे
28 जूनऑस्ट्रेलिया महिला vs भारत महिलालॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

नॉकआउट राउंड

तारीखमैचस्थानभारतीय समय
30 जूनपहला सेमीफाइनललंदन (ओवल)शाम 7:00 बजे
2 जुलाईदूसरा सेमीफाइनललंदन (ओवल)रात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्स, लंदनशाम 7:00 बजे

कप्तानी की दौड़ में बड़ा उलटफेर! अय्यर-हार्दिक-संजू-ईशान नहीं, ये स्टार बनेगा Team India का नया T20 कैप्टन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi