Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

CSK का दिग्गज खिलाड़ी बना एक्टर, अनुराग कश्यप की मूवी में करेगा विलेन का रोल

Cricket Addictor 3 months ago
 CSK Legend Acting Debut: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे कामयाब टीमों में शुमार किया जाता है। इस टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।
एक समय कहा जाता था कि आईपीएल में अन्य सभी टीमें फाइनल में चेन्नई की टीम का सामना करने के लिए खेलती हैं। इस टीम की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं।एमएस धोनी को CSK की पहचान माना जाता है लेकिन इस टीम की कामयाबी में उनके अलावा भी कई दिग्गजों का योगदान रहा है। अगर बात भारतीय क्रिकेटर्स की करें तो सुरेश...

CSK Legend Acting Debut: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे कामयाब टीमों में शुमार किया जाता है। इस टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। एक समय कहा जाता था कि आईपीएल में अन्य सभी टीमें फाइनल में चेन्नई की टीम का सामना करने के लिए खेलती हैं। इस टीम की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं।

एमएस धोनी को CSK की पहचान माना जाता है लेकिन इस टीम की कामयाबी में उनके अलावा भी कई दिग्गजों का योगदान रहा है। अगर बात भारतीय क्रिकेटर्स की करें तो सुरेश रैना, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, आशीष नेहरा और मुरली जैसे दिग्गजों का नाम आता है। अब इनमें से एक दिग्गज बड़े पर्दे पर आने वाला है।

CSK का दिग्गज एक्टिंग में डेब्यू को तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल में 8 सीजन खेलने वाले पूर्व भारतीय ओपनर मुरली विजय अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 2023 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले विजय कुछ समय से कमेंटरी करते नजर आ रहे थे। अब वो बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

जी हां, यह स्टाइलिश खिलाड़ी एक फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाने वाला है, जिसमें उनके सामने अनुराग कश्यप होंगे। अनुराग को बॉलीवुड में काफी लोकप्रियता मिली है। उन्होंने कई फ़िल्में डायरेक्ट की हैं और एक्टिंग में भी माहिर हैं।

अनुराग के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे CSK के पूर्व ओपनर

मुरली विजय जिस फिल्म में नजर आने वाले हैं, वह तमिल है। फिल्म का नाम Unkill 123 है। इसे अनुराग कश्यप नहीं, बल्कि सैम एंटन डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म सोशल मीडिया की डार्क साइड के बारे में है। इस प्रोजेक्ट की पहली झलक में कश्यप टूटे हुए सनग्लासेस के पीछे एक डरावनी मुस्कान के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे ही पता चल जाता है कि यह कुछ रॉ और बेचैन कर देने वाला होने वाला है।

अनुराग कश्यप के लिए तमिल सिनेमा अब जाना-पहचाना क्षेत्र बनता जा रहा है। 'महाराजा', 'लियो', 'विदुथलाई पार्ट 2' और 'राइफल क्लब' जैसी फ़िल्मों में काम करने की वजह से वे साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में एक जाने-माने और सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। ऐसे में उनके साथ मुरली विजय का काम देखने लायक रहेगा।

टीम इंडिया और IPL में ऐसे हैं मुरली विजय के आंकड़े

दाएं हाथ के बल्लेबाज मुरली विजय को तकनीकी रूप से सबसे सक्षम ओपनर्स में से एक माना गया। विजय ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन टेस्ट में लंबे समय तक टिके रहे। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 87 मैचों में 34.80 की औसत से 4490 रन बनाए। इस दौरान 12 शतक और 16 अर्धशतक भी जड़े।

IPL में मुरली विजय ने CSK के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया। तीनों टीमों की तरफ से कुल 106 मैचों में विजय एक्शन में दिखे। इस दौरान करीब 122 की स्ट्राइक रेट से 2619 रन बनाए। उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक भी हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi