Dailyhunt

CSK Playing XI: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-11 फाइनल, Dhoni की वापसी! ये खिलाड़ी बाहर

Cricket Addictor 1 week ago
 CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला खेला जाना है। यह मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाएगा, जहां पर येलो आर्मी को हराना काफी मुश्किल होगा।
लेकिन एलएसजी ने अपने पिछले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी थी, जिसके चलते टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। ऐसे में वह चेन्नई को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। यही देखते हुए टीम मैनेजमेंट अपनी ताकतवर प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) को मैदान पर उतर सकता है, जिसमें महेंद्र सिंह धो...

CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला खेला जाना है। यह मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाएगा, जहां पर येलो आर्मी को हराना काफी मुश्किल होगा। लेकिन एलएसजी ने अपने पिछले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी थी, जिसके चलते टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।

ऐसे में वह चेन्नई को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। यही देखते हुए टीम मैनेजमेंट अपनी ताकतवर प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) को मैदान पर उतर सकता है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल होने की उम्मीद है। जबकि इस फ्लॉप खिलाड़ी को अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है।

CSK Playing XI: टॉप ऑर्डर में हो सकता है बदलाव

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे। संजू का हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है। उन्होंने येलो आर्मी के लिए 10 पारियों में सर्वाधिक 402 रन बनाए हैं। अब वह एलएसजी के खिलाफ भी धमाकेदार पारी खेलना चाहेंगे।

वहीं, कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से इस सीजन रन नहीं निकले हैं, लेकिन वह संजू का साथ देते दिख रहे हैं। जबकि नंबर तीन पर इस मैच (CSK Playing XI) में उर्विल पटेल की जगह कार्तिक शर्मा को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जिन्होंने पिछली दो पारियों में शानदार बल्लेबाजी की है। कार्तिक 7 पारियों में 153 रन बना चुके हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127.50 का है, जिनको वह यकीनन बढ़ाना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर में थाला की एंट्री

नंबर चार पर डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिल सकता है, लेकिन इस सीजन उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। ब्रेविस ने 4 पारियों में 120.75 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 64 रन बनाए हैं। जबकि पांचवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, ताकि टीम को वह बड़े स्कोर तक पहुंचा सके।

छठे नंबर पर बिग हिटर शिवम दुबे को उतारा जा सकता है, जो कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (CSK Playing XI) करने में माहिर है। एलएसजी के खिलाफ शिवम का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया जा सकता है, ताकि एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाया जा सके। जेमी ओवरटन 7वें नंबर पर आकर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं।

CSK vs LSG Today Match Prediction, Match 53- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

इन गेंदबाजों के साथ उतरेंगे कप्तान

एम. ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों को अधिक मदद करती है और गेंद थोड़ी फंसकर आती है, जिससे कारण बड़े हिट्स लगाना यहां पर काफी मुश्किल होता है। यही देखते हुए कप्तान गायकवाड़ अकील हुसैन, नूर अहमद और राहुल चाहर को मौका (CSK Playing XI) दे सकते हैं।

बता दें कि, चेन्नई और आरसीबी का यह मैच दोपहर में खेला जाएगा, ऐसे में कड़ी धूप में पिच के टूटने के चांस अधिक हैं और इसका फायदा स्पिनरों को मिल सकता है। फास्ट बॉलिंग में अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और जेमी ओवरटन नजर आ सकते हैं, जिन्होंने इस सीजन (CSK Playing XI) पावर प्ले और डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है। बता दें कि, मुकेश के आने के बाद सीएसके का पेस अटैक कंप्लीट नजर आ रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर।

इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे

CSK vs LSG LIVE Telecast: किस चैनल पर आएगा मैच, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi