CSK vs GT Today Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में संजू सैमसन और अकील हुसैन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
CSK vs GT Today Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में संजू सैमसन और अकील हुसैन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स 3 मैच जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
साई सुदर्शन और राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम के गेंदबाज महंगे साबित हुए। गुजरात टाइटंस इस समय 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें टूर्नामेंट में चौथी जीत पर रहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और CSK vs GT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
: LSG vs KKR Today Match Prediction, Match 38- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
मैच डिटेल्स (CSK vs GT Match Details):
| मैच | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस |
| स्टेडियम | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| मैच की तारीख | 26 अप्रैल 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSK vs GT Head-to-Head):
मैच: 8
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 4
गुजरात टाइटंस ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (CSK vs GT Recent Form):
चेन्नई सुपर किंग्स: W, L, W, W, L
गुजरात टाइटंस: L, L, W, W, W
पिच रिपोर्ट (CSK vs GT Pitch Report- सवाई मानसिंह स्टेडियम)
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई की पिच संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर पहली पारी में 180-190 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है। इस मैदान पर अभी तक 93 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 57% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 42% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 164 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 151 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (64%) |
CSK vs GT Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50-55
अनुमानित कुल स्कोर: 170-180
मैच परिणाम: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना
CSK vs GT Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55-60
अनुमानित कुल स्कोर: 190-200
मैच परिणाम:चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (CSK vs GT Playing XI Today):
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
टॉप बल्लेबाज (CSK vs GT Top Scorer Prediction)
संजू सैमसन ने पिछले मैच में 54 गेंद में 101 रन की आक्रामक पारी खेली है। यह अभी तक टूर्नामेंट में 293 रन बना चुके हैं, इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।
साई सुदर्शन ने भी पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की तरफ से शतक लगाया है। यह 7 पारियों में 235 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (CSK vs GT Top Bowler Prediction)
अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यह 7 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी सिर्फ 10 रन देकर 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।
राशिद खान गुजरात टाइटंस के प्रमुख स्पिनर है। इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। चेन्नई की पिच पर यह विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
CSK vs GT Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की है। संजू सैमसन अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं यह टूर्नामेंट में 2 शतक लगा चुके हैं। इस मैच में चेन्नई को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। गेंदबाजी यूनिट से जेमी ओवरटन, नूर अहमद और अंशुल कंबोज ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा इस मैच में थोड़ा भारी है।
चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 60%
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 40%
टॉप-4 का समीकरण साफ, यही चार टीमें खेलेंगी प्लेऑफ, टूर्नामेंट में अब सिर्फ होगी औपचारिकताएं पूरी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस स्क्वाड:
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़कारी फाउलकेस, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अंशुल कंबोज, प्रशांत वीर, अमन खान, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, कॉनर एस्टरहुइज़न, मानव सुथार, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
