Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का हुआ ऐलान, वैभव-ईशान-शमी जैसे खिलाड़ियों को मौका

Cricket Addictor 2 weeks ago
 Duleep Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) के लिए ईस्ट जोन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है।
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल किया गया है।ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है।ईश...

Duleep Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) के लिए ईस्ट जोन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल किया गया है।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट ज़ोन की टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है।

ईशान किशन होंगे कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी

हाल ही में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है। कप्तान के रूप में ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि मोहम्मद शमी अपनी तेज गेंदबाजी से आक्रमण की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी घरेलू खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

23 अगस्त से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले

दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इस बार भी छह जोनल टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है। चयनकर्ताओं को उम्मीद होगी कि ईशान किशन की कप्तानी में टीम दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनेगी।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, अभिजीत सरकार, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi