DC vs CSK PITCH REPORT: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 48वां मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 5 अप्रैल मंगलवार 2026 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगा.DC vs CSK PITCH REPORT: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 48वां मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 5 अप्रैल मंगलवार 2026 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला अहम है.
ऐसे में DC बनाम CSK मैच में दोनों टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतरेगी. हालांकि, जीत-हार का परिणाम पिच पर निर्भर रहने वाला है. चलिए तो जान लेते हैं कि इस मैदान में बल्लेबाज या गेंदबाजों में से किस का बोलबाला रहेगा.
DC vs CSK PITCH REPORT: बल्लेबाज या गेंदबाज किस का होगा दबदबा?

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (DC vs CSK PITCH REPORT) की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इस मैदान की पिच सख्त, सपाट और तेज है, जिस पर रन बनाना आसान होता है.
मैदान की पिच पर पेसर्स और स्पिनर्स दोनों की शुरूआत में थोड़ी मदद मिलती है. लेकिन फ्लैट पिच होने की वजह से गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना एक चुनौती है.
अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) की पिच मुख्य रूप के काली मिट्टी से बनी है और छोटी बाउंड्री होने की वजह से बड़े-बड़े शॉट्स ज्यादा लगते हैं. ऐसे में यह मैदान बल्लेबाजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
IPL मैचों में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 101
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 52
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 170.32
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 278/3 (Sunrisers Hyderabad) v 25/05/2025 v Kolkata Knight Riders
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 66 (Delhi Capitals) v 06/05/2017 v Mumbai Indians
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 265/4 (Punjab Kings) v 25/04/2026 v Delhi Capitals
- हर विकेट पर एवरेज रन- 28.10
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.67
DC vs CSK PITCH REPORT: टॉस की भूमिका अहम
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (DC vs CSK PITCH REPORT) में अब तक 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसपर पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या- 48 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों का आंकड़ा- 52 है. इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170-174 के आसपास रहता है.
वहीं, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहता है. क्योंकि ओस के कारण दूसरी पारी में रन चेज़ करना आसान होता है.
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी , संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रूइस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे , खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.
प्लेऑफ रेस से पहले CSK को झटका, एक और खिलाड़ी हुआ रूल्ड आउट, अब नहीं खेल पायेगा कोई भी मैच
