Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

DPL में पप्पू यादव के बेटे के बल्ले ने उगली आग, छक्के-चौकों की झड़ी लगाकर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

Cricket Addictor 6 days ago
 दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026) अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है. शुक्रवार को टूर्नामेंट अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा क्वालीफायर मुकाबला हुआ, जिसमें सेंट्रल दिल्ली ने पुरानी दिल्ली को 72 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह पक्की की.
हर साल की तरह इस बार भी खिलाड़ियों ने डीपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस बीच सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए. DPL 2026 के पूरे सीजन उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश कर गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया.DPL...

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026) अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है. शुक्रवार को टूर्नामेंट अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा क्वालीफायर मुकाबला हुआ, जिसमें सेंट्रल दिल्ली ने पुरानी दिल्ली को 72 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह पक्की की. हर साल की तरह इस बार भी खिलाड़ियों ने डीपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस बीच सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए. DPL 2026 के पूरे सीजन उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश कर गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया.

DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे ने मचाया धमाल

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दमदार बल्लेबाजी कर दर्शकों को काफी प्रभावित किया. पूरे सीजन उनके बल्ले ने जमकर आग उगली, जिसके चलते वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. भले ही उनकी टीम नॉकआउट राउंड से पहले ही बाहर हो गई थी, लेकिन सार्थक रंजन की बल्लेबाजी ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. इस समय भी वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं.

एक बार फिर नामीबिया के आगे बेबस अफ्रीका, 18 रनों से मिली करारी शिकस्त, पुरानी कड़वी यादें हुईं ताजा

ऐसा रहा है DPL 2026 में प्रदर्शन

डीपीएल 2026 (DPL 2026) में सार्थक रंजन नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के ओपनर के तौर पर उतरे थे. छक्के-चौकों की बरसात कर उन्होंने 54.78 की एवरेज से रन बनाए. नौ मुकाबलों में उनके नाम 167.69 के स्ट्राइक रेट से 493 रन थे. इस दौरान उनके बल्ले से 33 छक्के और 44 चौके निकले. हालांकि, वह एक भी पारी में शतक नहां लगा सके. उनका सर्वाधिक स्कोर 95 का रहा. सार्थक रंजन कुल पाच अर्धशतक लगाने में सफल रहे. डीपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे.

2016 में किया था डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू

सार्थक रंजन ने साल 2016 में रेलवेस के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके अगले ही साल 2017 में हिमाचल के खिलाफ उन्होंने अपना लिस्ट ए पदार्पण मैच खेला. फिर 2018 में हैदराबाद के साथ खेले गए फर्स्ट क्लास मुकाबले में उन्हें इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला. लेकिन अब तक सार्थक रंजन ने दिल्ली के लिए कुल 14 घरेलू मैच ही खेले हैं, जिसमें वह 237 रन ही बना सके.

फाइनल से पहले DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

  • सार्थक रंजन- 493
  • यश ढुल- 410
  • आर्यन गौर- 382
  • यजस शर्मा- 365
  • यश भाटिया- 357

अनाया बांगर को बिग बैश में खेलने की मंजूरी नहीं आई रास, साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने खुलकर जताई नाराजगी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi