Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

ENG-W vs NZ-W 1st T20I Preview: जानें पहले T20I की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Cricket Addictor 1 week ago
 ENG-W vs NZ-W 1st T20I: न्यूजीलैंड वुमेन टीम ने इस दौरे पर तीसरे वनडे में इंग्लैंड वुमेन को हराकर श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया है। अब दोनों टीमें T20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी।
3 मैचों की इस T20 श्रृंखला का पहला मैच काउंटी ग्राउंड, डर्बी में खेला जाएगा। इंग्लैंड वुमेन ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला इंडिया वुमेन के खिलाफ खेली जिसमें उसे 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड वुमेन साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ पिछली श्रृंखला 3-2 से जीतकर आ रही है। नैट साइवर-ब्रंट इस श्रृं...

ENG-W vs NZ-W 1st T20I: न्यूजीलैंड वुमेन टीम ने इस दौरे पर तीसरे वनडे में इंग्लैंड वुमेन को हराकर श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया है। अब दोनों टीमें T20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी। 3 मैचों की इस T20 श्रृंखला का पहला मैच काउंटी ग्राउंड, डर्बी में खेला जाएगा। इंग्लैंड वुमेन ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला इंडिया वुमेन के खिलाफ खेली जिसमें उसे 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड वुमेन साउथ अफ्रीका वुमेन के खिलाफ पिछली श्रृंखला 3-2 से जीतकर आ रही है। नैट साइवर-ब्रंट इस श्रृंखला में इंग्लैंड वुमेन का नेतृत्व करेंगी वही न्यूजीलैंड टीम में भी दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन की वापसी हुई है। 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी वुमेन T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमें इस श्रृंखला की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

IPL हिस्ट्री में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने Virat Kohli, युवाओं के लिए स्थापित किया नया कीर्तिमान

ENG-W vs NZ-W 1st T20I मैच डीटेल्स

  • मैच: इंग्लैंड वुमेन vs न्यूजीलैंड वुमेन

  • स्टेडियम: काउंटी ग्राउंड, डर्बी

  • मैच की तारीख: 20 मई 2026 (03:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony Sports TEN Network, Sony LIV

  • लाइव स्कोर: ENG-W vs NZ-W 1st T20I लाइव स्कोर

ENG-W vs NZ-W 1st T20I पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

डर्बी मौसम अपडेट:

डर्बी में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान हल्की बारिश की संभावना है। इस मैच के दौरान तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 83% रहने की उम्मीद है।

काउंटी ग्राउंड, डर्बी पिच रिपोर्ट:

ENG-W vs NZ-W पहला T20 काउंटी ग्राउंड, डर्बी में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 10 मैच (Women's T20) खेले जा चुके हैं, जिनमें पिच संतुलित नजर आई है।

ENG-W vs NZ-W 1st T20I नेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्टेटस

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 60%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत40%
पहली पारी का औसत स्कोर 136
दूसरी पारी का औसत स्कोर 114
उच्चतम स्कोर 176-6 ENGW vs SAW
न्यूनतम स्कोर 116-9 ENGW vs SLW

ENG-W vs NZ-W 1st T20I संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड वुमेन: डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकली, हीदर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, फ्रेया केम्प

न्यूजीलैंड वुमेन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, इज़ी गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ली ताहुहू, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग

IPL 2026 Playoffs chances: किस टीम के टॉप-4 में पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस? समझें पूरा प्लेऑफ़ Scenario

ENG-W vs NZ-W 1st T20I टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
मैडी ग्रीनबल्लेबाजएकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन
अमेलिया केरऑलराउंडरNZ-W टीम की प्रमुख ऑलराउंडर
लॉरेन बेलगेंदबाजएकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट
नैट साइवर-ब्रंटऑलराउंडरEN-W टीम की प्रमुख ऑलराउंडर
रोजमेरी मेयरगेंदबाजएकदिवसीय श्रृंखला में 5 विकेट

ENG-W vs NZ-W 1st T20I में विशेषज्ञ की राय

ENG-W vs NZ-W पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड वुमेन को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इंग्लैंड वुमेन का रिकॉर्ड T20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा है। नैट साइवर-ब्रंट के नेतृत्व में इंग्लैंड वुमेन आगे नजर आ रही है। हालांकि सोफी डिवाइन की वापसी से न्यूजीलैंड वुमेन को मजबूती मिलेगी और वह अच्छी टक्कर देने की की क्षमता रखती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi