Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की अपडेटेड टीम आई सामने, बुमराह की वापसी हार्दिक पांड्या बाहर

Cricket Addictor 1 week ago
 India updated squad for Asian Games 2026: इस बार जापान के आइची प्रान्त और नागोया में एशियाई खेलों का आयोजन होना है। बहु-खेल इवेंट की अभी से तैयारियां चल रही हैं और फैंस में भी काफी उत्साह है।
पिछले संस्करण की तरह क्रिकेट के खेल को फिर से जगह मिली है। इसी वजह से तमाम क्रिकेट प्रेमी भी बेसब्री से एशियन गेम्स के इंतजार में हैं। ज्यादातर फैंस को भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कारण रूचि है, क्योंकि उसका फैन बेस काफी ज्यादा है। पिछली बार टीम इंडिया ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था और...

India updated squad for Asian Games 2026: इस बार जापान के आइची प्रान्त और नागोया में एशियाई खेलों का आयोजन होना है। बहु-खेल इवेंट की अभी से तैयारियां चल रही हैं और फैंस में भी काफी उत्साह है। पिछले संस्करण की तरह क्रिकेट के खेल को फिर से जगह मिली है। इसी वजह से तमाम क्रिकेट प्रेमी भी बेसब्री से एशियन गेम्स के इंतजार में हैं।

ज्यादातर फैंस को भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के कारण रूचि है, क्योंकि उसका फैन बेस काफी ज्यादा है। पिछली बार टीम इंडिया ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी कुछ ऐसा ही प्रयास होगा। हालांकि, इस बार कप्तानी में बदलाव हुआ है और स्क्वाड भी काफी अलग है।

Asian Games के लिए श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा उपकप्तान

BCCI ने एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के लिए काफी मजबूत टीम चुनी है और कई मैच विनर शामिल हैं। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिली है, जिन्होंने आयरलैंड दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव को बतौर कप्तान रिप्लेस किया था।

अय्यर को आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज गंवानी पड़ी थीं लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने 3-0 से किला फतह किया। हालांकि, अय्यर के सामने सबसे बड़ी चुनौती जापान में होने वाला बहु-खेल इवेंट (Asian Games) होगा, क्योंकि गोल्ड मेडल न जीतने पर काफी आलोचना होगी।

श्रेयस अय्यर के डिप्टी के रूप में तिलक वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जब अय्यर को कप्तान बनाया गया था, उसी समय BCCI ने नए उपकप्तान का भी ऐलान किया था। अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और एशियन गेम्स में भी उनके हाथों में ही उपकप्तानी होगी।

वैभव सूर्यवंशी भी एशियन गेम्स के स्क्वाड में शामिल

एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए 15 साल के विभा सूर्यवंशी का भी चयन हुआ है, जिन्होंने अपना डेब्यू इंग्लैंड दौरे पर किया था। उस दौरान तीन पारियों में वैभव कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर दो अर्धशतक लगाकर धमाल मचा दिया। वैभव ने तीसरे मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया।

इस खिलाड़ी से एशियन गेम्स (Asian Games) में काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। उनके जोड़ीदार के रूप में अभिषेक शर्मा या फिर संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। ये दोनों भी स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किसे प्राथमिकता देता है।

भारत के स्क्वाड में हार्दिक को नहीं मिली जगह, बुमराह की वापसी

BCCI ने वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या के लिए खास प्लान तैयार किया है। अब हार्दिक को ज्यादातर वनडे में ही मौके दिए जाएंगे, क्योंकि उनका फिट रहना जरूरी है। इसी वजह से ज्यादा वर्कलोड नहीं दिया जाएगा। यही कारण है कि हार्दिक को एशियन गेम्स के लिए नहीं चुना गया है।

हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम में वापसी हुई है। बुमराह को बीच में आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर हुए टी20 मुकाबलों के नहीं चुना गया था लेकिन अब वो एशियन गेम्स में नजर आएंगे।

एशियन गेम्स के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

:KKR का अगला कप्तान कौन? रिंकू-नरेन ही नहीं, हार्दिक पांड्या की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi