Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

एशियन गेम्स की टीमों का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान समेत हिस्सा लेंगे ये 8 देश, 17 सितंबर से टूर्नामेंट शुरू

Cricket Addictor 4 months ago
 Asian Games 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला क्रिकेट टीमों का ऐलान हो चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 8 मजबूत टीमें मैदान पर उतरेंगी।
महिला क्रिकेट का यह रोमांचक टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों की लिस्टइस बार एशियन...

Asian Games 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए महिला क्रिकेट टीमों का ऐलान हो चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 8 मजबूत टीमें मैदान पर उतरेंगी।

महिला क्रिकेट का यह रोमांचक टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों की लिस्ट

इस बार एशियन गेम्स (Asian Games) में एशिया की टॉप टीमें आपस में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के लिए जिन 8 महिला टीमों के नाम पक्के हुए हैं, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, जापान (मेजबान देश),बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन, मलेशिया, थाईलैंड।

इस लिस्ट में मेजबान होने के नाते जापान को सीधा प्रवेश मिला है। वहीं चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने क्वालीफायर मुकाबले जीतकर इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की है।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी बड़ी टीमों की मौजूदगी से यह टूर्नामेंट बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाला है। साथ ही ओलांपिक में क्रिकेट के जुड़ने से इसकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है।

RCB के चैंपियन बनने के बाद भी नहीं मनाया जाएगा सेलिब्रेशन? जानें क्यों फाइनल जीत के बाद भी नहीं मनेगा जश्न

Asian Games 2026 का शेड्यूल और फॉर्मेट क्या होगा?

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में महिला क्रिकेट इवेंट 17 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगा। यह पूरा टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सभी मुकाबले जापान के निशिन शहर में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित किए जाएंगे।

शेड्यूल की बात करें तो 17 और 18 सितंबर को नॉकआउट यानी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच होंगे। टूर्नामेंट का महामुकाबला यानी गोल्ड मेडल मैच और ब्रॉन्ज मेडल मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय समय के अनुसार, सुबह के मैच 5:30 बजे से और दोपहर के मैच 10:30 बजे से शुरू होंगे। कम समय का टूर्नामेंट होने के कारण हर मैच टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा।

राजस्थान रॉयल्स के बाहर होते ही इस नई टीम से जुड़े वैभव सूर्यवंशी, अब इनके संग करेंगे नई पारी की शुरूआत

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजर फिर से गोल्ड पर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है साथ ही एशियन गेम्स (Asian Games) की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पिछले बार चीन के हांगझू में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

इस बार भी टीम इंडिया को गोल्ड मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीमें भारत को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकती हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय महिला खिलाड़ी एक बार फिर जापान की धरती पर तिरंगा लहराएंगी और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास दोहराएंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi