Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

गौतम गंभीर के मोस्ट फेवरेट हैं ये 3 खिलाड़ी, इन्हीं की वजह से ट्रोल भी होते कोच साहब

Cricket Addictor 1 week ago
 Gautam Gambhir's 3 most favourite players: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गए हैं। BCCI ने जुलाई, 2024 में गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया था। इसके बाद गंभीर की एंट्री हुई और उन्होंने टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाली।
अभी तक उनका कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां व्हाइट बॉल में 2 ICC ट्रॉफी अपने नाम कीं लेकिन टेस्ट में दो घरेलू सीरीज भी गंवाईं। अभी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को दिसंबर, 2027 तक हेड कोच की गद्दी संभालनी हैं। उनके कार्यकाल में कुछ खिलाड़ियों को...

Gautam Gambhir's 3 most favourite players: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गए हैं। BCCI ने जुलाई, 2024 में गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया था। इसके बाद गंभीर की एंट्री हुई और उन्होंने टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाली। अभी तक उनका कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां व्हाइट बॉल में 2 ICC ट्रॉफी अपने नाम कीं लेकिन टेस्ट में दो घरेलू सीरीज भी गंवाईं।

अभी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को दिसंबर, 2027 तक हेड कोच की गद्दी संभालनी हैं। उनके कार्यकाल में कुछ खिलाड़ियों को काफी ज्यादा फायदा मिला है। इसी वजह से गंभीर पर निशाना भी साधा जाता है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद गंभीर के पसंदीदा होने के कारण लगातार टीम इंडिया में नजर आते हैं।

इन 3 खिलाड़ियों को माना जाता है Gautam Gambhir का सबसे ज्यादा पसंदीदा

1. हर्षित राणा

इस लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज हर्षित राणा का है, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। 2024 के आईपीएल को KKR ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के मेंटर रहते जीता था और सीजन में हर्षित ने कमाल की गेंदबाजी की थी। इसके बाद, गंभीर जब हेड कोच बने तो फिर कुछ समय में ही इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया में जगह दिला दी।

हालांकि, उनका डेब्यू तब हुआ, जब केकेकार ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर लिया। इसी वजह से गंभीर पर पक्षपात के आरोप भी लगे थे। देखते ही देखते हर्षित ने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उन्हें लगातार टीम इंडिया में जगह मिल रही है। इसी वजह से कई बार हर्षित के फ्लॉप होने पर गंभीर पर निशाना साधा जाता है।

2. वाशिंगटन सुंदर

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी गिना जाता है। गंभीर के कार्यकाल में ही सुंदर अचानक से तीनों फॉर्मेट का हिस्सा बन गए। टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन को संन्यास लेने पर मजबूर किया गया, क्योंकि सुंदर को लगातार मौके दिए जा रहे थे।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी सुंदर को गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी के लिए गंभीर खिला रहे हैं लेकिन वो अपनी उपयोगिता अभी तक साबित नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से सुंदर को लेकर भी गंभीर ट्रोल होते हैं।

3. ध्रुव जुरेल

इस लिस्ट में तीसरा नाम ध्रुव जुरेल का है, जो एक समय टेस्ट में सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुने जाते थे। उन्हें खेलने का मौका तभी मिलता था, जब ऋषभ पंत किसी कारण से उपलब्ध नहीं होते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उन्हें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में लगातार खिला रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन खराब ही रहा है।

स्क्वाड में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को बेंच पर रहना पड़ता है लेकिन गंभीर जुरेल को लगातार मौके दे रहे हैं। इसी वजह से जुरेल के कारण भी गंभीर को फैंस ट्रोल करते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi