Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई Gujarat Titans की नैया, इन्ही कारणों के चलते हाथ से फिसल गई ट्रॉफी

Cricket Addictor 2 weeks ago
 आईपीएल इतिहास की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पूरे सीजन शानदार खेल दिखाने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मैच में बिखर गई। आइए जानते हैं वो 4 बड़ी गलतियां, जिनकी वजह से गुजरात का चैंपियन बनने का सपना टूट गया। Gujarat Ti...

आईपीएल इतिहास की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पूरे सीजन शानदार खेल दिखाने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मैच में बिखर गई। आइए जानते हैं वो 4 बड़ी गलतियां, जिनकी वजह से गुजरात का चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

Gujarat Titans के टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की इस सीजन में सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर रहा था, जिसमें शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने मिलकर रनों का अंबार लगाया था। लेकिन फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यही ताकत उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई।

पावरप्ले के अंदर ही कप्तान शुभमन गिल (03) और फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस खराब शुरुआत के कारण टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई और रन गति पूरी तरह थम सा गई, जिससे उबर पाना मुश्किल हो गया।

SCO-W vs BAN-W Today Match Prediction, 4th T20I - कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

मिडिल ऑर्डर का पूरी तरह बिखरना

इस पूरे सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का मिडिल ऑर्डर बेहद शांत रहा था और फाइनल में उनकी यह पोल पूरी तरह खुल गई। टीम मैनेजमेंट ने नंबर 3 पर युवा निशांत सिंधु को प्रमोट किया, लेकिन वह 20 गेंद में सिर्फ 18 रन ही बना सके।

अनुभवी जोस बटलर भी क्रीज पर संघर्ष करते नजर आए और 12.1 ओवर में टीम का स्कोर 73 रन पर 4 विकेट हो गया। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे फिनिशर्स के बल्ले से रन न निकलना टीम को भारी पड़ा। अगर वाशिंगटन सुंदर नाबाद 50 रन की पारी न खेलते, तो गुजरात 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती।

RCB की फाइनल जीत के 7 अनसंग हीरो, जिनकी बदौलत टीम बनी IPL 2026 की चैंपियन! पूरे सीजन रहे लाइमलाइट से दूर

फाइनल में लो स्कोर बना गले का फंदा

अहमदाबाद की पिच पर जहां अमूमन बड़ा स्कोर बनता है, वहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद साधारण खेल दिखाया। आरसीबी के तेज गेंदबाजों, खासकर रसिख सलाम दार जिन्होंने तीन विकेट लेकर 27 रन दिया, के सामने गुजरात के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे।

पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना सकी। टी20 क्रिकेट और खासकर आईपीएल फाइनल जैसे बड़े मंच पर डिफेंड करने के लिए यह स्कोर बेहद कम था, जिसने गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बना दिया।

गेंदबाजी में शुरुआती सफलता न मिलना

155 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को रोकने के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को पावरप्ले में विकेट निकालने की सख्त जरूरत थी। लेकिन गुजरात के गेंदबाज विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे।

आरसीबी के ओपनर्स ने पावरप्ले में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन कूट दिए। हालांकि बाद में राशिद खान ने दो विकेट लेकर वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन तब तक मैच गुजरात के हाथ से फिसल चुका था और विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बना दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi