IND vs AFG Pitch Report: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. श्रृंखला की शुरूआत 6 जून से होगी. दोनों टीमों की टक्कर मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी.IND vs AFG Pitch Report: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. श्रृंखला की शुरूआत 6 जून से होगी. दोनों टीमों की टक्कर मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार सुबह 9.30 से होगी.
जबकि, टॉस का आयोजन 9 बजे किया जाएगा. वहीं, इस सीरीज में IND vs AFG किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. लेकिन हार-जीत का असली फैसला मुल्लांपुर की पिच (IND vs AFG Pitch Report) पर निर्भर करेगा.
IND vs AFG Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या स्पिनरों का राज?

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर अच्छा उछाल मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है.
हालांकि, शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उन्हें स्विंग और गति से मदद मिल सकती है.
हाई स्कोरिंग मैदान
स्पिनर्स की तुलना में मुल्लांपुर पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है. लेकिन बाद के ओवरों में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है. खेल के बीच के ओवरों में स्पिनर्स को थोड़ी टर्न और ग्रिप मिल सकती है, जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ अहम हथियार साबित हो सकती है.
कुल मिलाकर गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाज रंग में दिखाई देंगे. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है जहाँ अक्सर 200 से ज्यादा रन से अधिक का स्कोर देखने को मिलता.
Ravichandran Ashwin ने उठाए सवाल, कहा वैभव नहीं यह खिलाड़ी था Player of the Tournament का हकदार
मैदान पर पहली बार खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच
भारत और अफ़गानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह इस ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला होगा. इस नए मैदान पर दोनों टीमों के बीच टक्कर देखना बेहद रोमांचक होने वाला है.
टीम इंडिया का स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
अफगानिस्तान का स्क्वाड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी
