Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IND vs ENG: बारिश के चलते दूसरा टी20 भी हो जाएगा रद्द या पूरा होगा मैच, मौसम रिपोर्ट आई सामने

Cricket Addictor 1 week ago
 IND vs ENG 2nd T20I Manchester Weather: 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान है।
सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सिर्फ एक ही पारी सम्पन्न हो गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की थी। लेकिन इंग्लैंड की पारी के शुरू होने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी और दोबारा खेल संभव नहीं हो पाय...

IND vs ENG 2nd T20I Manchester Weather: 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान है। सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था।

चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सिर्फ एक ही पारी सम्पन्न हो गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की थी। लेकिन इंग्लैंड की पारी के शुरू होने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी और दोबारा खेल संभव नहीं हो पाया। ऐसे में फैंस के मन में चिंता है कि कहीं दूसरा टी20 भी बारिश की भेंट न चढ़ जाए, तो चलिए आपको बताते हैं कि शनिवार को मैनचेस्टर का मौसम कैसा रहने वाला है।

IND vs ENG दूसरे टी20 में भी बारिश का साया

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 से पहले वेदर रिपोर्ट निराशाजनक है। इस मैच में भी बारिश का साया मंडरा रहा है। इसी वजह से फैंस को झटका लग सकता है। पिछला मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से दर्शकों को आशा होगी कि उन्हें दूसरा मुकाबला पूरा देखने को मिले लेकिन ऐसे होने की उम्मीद कम ही नजर आती है।

4 जुलाई को IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए मैनचेस्टर की वेदर रिपोर्ट

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच के दौरान मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दिनभर आसमान में लगभग 90% बादल छाए रहने का अनुमान है और बीच-बीच में बारिश की 55% संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 21°C रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 15°C रहने की उम्मीद है। पूरे दिन लगभग 0.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है, जिससे आउटफील्ड और खेल की परिस्थितियों पर कुछ असर पड़ सकता है।

IND vs ENG दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे (मैनचेस्टर में दोपहर 2:30 बजे) शुरू होगा, इसलिए शुरुआती ओवरों में मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बारिश का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पूरे 20-20 ओवर का खेल मौसम पर काफी हद तक निर्भर करेगा।

IND vs ENG दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

इंग्लैंड का स्क्वाड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

IND vs ENG: दूसरे टी20 का टाइम बदला, अब रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा मैच

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi