Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IND-A vs SL-A Today Match Prediction, 1st ODI - किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Cricket Addictor 3 days ago
 IND-A vs SL-A Today Match Prediction: इंडिया-ए (India-A) और श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A) के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मैच रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा।
इंडिया-ए ने अपनी पिछली श्रृंखला साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेली थी जिसमें वह 2-1 से विजेता रही थी। दूसरी तरफ श्रीलंका-ए भी न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पिछले श्रृंखला 3-0 से जीतकर आ रही है। इस श्रृंखला में तिलक वर्मा इंडिया का नेतृत्व करेंगे उनके साथ टीम में आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह भी...

IND-A vs SL-A Today Match Prediction: इंडिया-ए (India-A) और श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A) के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का पहला मैच रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा। इंडिया-ए ने अपनी पिछली श्रृंखला साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेली थी जिसमें वह 2-1 से विजेता रही थी। दूसरी तरफ श्रीलंका-ए भी न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पिछले श्रृंखला 3-0 से जीतकर आ रही है।

इस श्रृंखला में तिलक वर्मा इंडिया का नेतृत्व करेंगे उनके साथ टीम में आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह भी होंगे। दूसरी तरफ सहान अरच्चिगे श्रीलंका टीम की कमान संभालेंगे। दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND-A vs SL-A Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IND-A vs SL-A Match Details)

मैचइंडिया-ए (India-A) बनाम श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A)
स्टेडियमरांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
मैच की तारीख9 जून 2026 (10:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony Liv, Sony Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND-A vs SL-A Head-to-Head)

  • मैच: DNA

  • इंडिया-ए (India-A) ने जीते: 0

  • श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A) ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी।

हालिया फॉर्म (IND-A vs SL-A Recent Form)

इंडिया-ए (India-A): L, W, W, W, L

श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A): W, W, W, L, W

पिच रिपोर्ट (IND-A vs SL-A Pitch Report- रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम)

रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। यहां 250-270 रन का टोटल अच्छा माना जाता है, पिच रिपोर्ट के आधार पर IND-A vs SL-A Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक कुल 43 (ODI) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 37%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत56%
पहली पारी का औसत स्कोर 221
दूसरी पारी का औसत स्कोर172
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (56%)

IND-A vs SL-A Today Match Prediction - संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर श्रीलंका-ए पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45-50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 225-240

  • मैच परिणाम: इंडिया-ए (India-A) टीम की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर इंडिया-ए पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60-65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250-280

  • मैच परिणाम: इंडिया-ए (India-A) टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND-A vs SL-A Playing XI Today)

इंडिया-ए (India-A) प्लेइंग-XI

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और अरशद खान।

श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A) प्लेइंग-XI

निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), विशेन हलम्बगे, पवन रथनायके, सहान अरच्चिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ, कुगादास मथुलन, और इसिता विजेसुंदरा।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND-A vs SL-A Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी ने इस साल टाटा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी ये पावर प्ले में टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • सहान अरच्चिगे ने पिछली श्रृंखला में NZ-A के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में भी SL-A टीम के तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

टॉप गेंदबाज

  • अंशुल कंबोज ने हाल ही में खत्म हुए टाटा आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी पावरप्ले में विकेट निकाल सकते हैं।

  • यश ठाकुर भी इस मैच में एक ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। यह अच्छी फार्म में है इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

IND-A vs SL-A Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

इंडिया-ए (India-A) टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और पेस अटैक भी मजबूत है। वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह तथा तिलक वर्मा अच्छी फार्म में है। इसके अलावा इंडिया-ए (India-A) टीम ने SA-A तथा AUS-A के खिलाफ श्रृंखलाएं जीती हैं, जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। ऐसे में इस मुकाबले में इंडिया-ए (India-A) को जीत का प्रबल दावेदार माना जा सकता है।

इंडिया-ए (India-A) के जीतने की संभावना: 60%

श्रीलंका-ए (Sri Lanka-A) के जीतने की संभावना: 40%

T20 Blast 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

इंडिया-ए (IND-A) Squad

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज

श्रीलंका-ए (SL-A) Squad

अविष्का फर्नांडो, नुवानीडू फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), सदीरा समरविक्रमा, सहान अरच्चिगे (कप्तान), वानुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविन्दु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलम्बगे, कुगाथास मथुलन, दुलाज समुदिता

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi