Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

इंग्लैंड में टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका, स्टार बल्लेबाज टीम से बाहर, चोट की वजह से नही खेलेगा मैच

Cricket Addictor 1 week ago
 Big blow to Team India: इंग्लैंड में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। माना जा रहा था कि हरमनप्रीत कौर की टीम कम से कम सेमीफाइनल तक तो सफर जरूर तय करेगी लेकिन ग्रुप स्टेज से ही शर्मनाक तरीके से बाहर होना पड़ा।
अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलना है। यह पहला मौका है, जब लंदन के इस ऐतिहासिक मैदान पर कोई महिला टेस्ट खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार बल्ले...

Big blow to Team India: इंग्लैंड में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। माना जा रहा था कि हरमनप्रीत कौर की टीम कम से कम सेमीफाइनल तक तो सफर जरूर तय करेगी लेकिन ग्रुप स्टेज से ही शर्मनाक तरीके से बाहर होना पड़ा। अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलना है।

यह पहला मौका है, जब लंदन के इस ऐतिहासिक मैदान पर कोई महिला टेस्ट खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार बल्लेबाज चोट के कारण बाहर हो गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से Team India की स्टार बल्लेबाज बाहर

भारतीय टीम (Team India) की बल्लेबाज प्रतिका रावल एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। प्रतिका के बाहर होने की जानकारी महिला टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने दी। मजूमदार ने बुधवार (8 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रतिका को इंग्लैंड ए के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान घुटने में चोट आई है।

घुटने की चोट के कारण प्रतिका रावल मिस करेंगी लॉर्ड्स टेस्ट

अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रावल के घुटने पर कट लग गया था, जिसके लिए टांके लगाने पड़े। इसी वजह से अब दाएं हाथ की बल्लेबाज मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएगी। बता दें कि पिछले एक साल से प्रतिका ज्यादातर समय चोट के कारण बाहर ही रही हैं।

उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की थी लेकिन अब फिर से चोट के कारण कुछ समय के लिए बाहर हो गई हैं। प्रतिका ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है।

प्रिया पुनिया को अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम, रिप्लेसमेंट के रूप में किया गया शामिल

बीसीसीआई ने भी मीडिया रिलीज के माध्यम से प्रतिका रावल के बाहर होने की पुष्टि की। वहीं, उनके रिप्लेसमेंट के रूप में प्रिया पुनिया के चयन की जानकारी दी। इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के कारण प्रिया इंग्लैंड में ही थीं और अब टीम इंडिया के साथ जुड़ गई हैं।

प्रिया का हालिया फॉर्म अच्छा है और लगातार दो अर्धशतक बनाकर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है लेकिन लॉर्ड्स में पदार्पण कर सकती हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) का अपडेट स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, प्रिया पुनिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi