Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IPL 2026 Final RCB vs GT: किंग कोहली के आगे पस्त हुए प्रिंस गिल! गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदकर आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन, रचा इतिहास

Cricket Addictor 1 month ago
 IPL 2026 Final के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो महान बल्लेबाज विराट कोहली रहे। कोहली की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर फैंस को झूमने का मौका दे दिया। IPL 2026 Final में गुजरात ने दिया था 156...

IPL 2026 Final के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो महान बल्लेबाज विराट कोहली रहे। कोहली की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर फैंस को झूमने का मौका दे दिया।

IPL 2026 Final में गुजरात ने दिया था 156 का लक्ष्य

इस आईपीएल 2026 फाईनल (IPL 2026 Final) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उनके मुख्य बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

इसके बाद मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान देकर गुजरात को संकट से निकाला।

अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने के कारण गुजरात टाइटन्स 155 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। आरसीबी की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रसिख सलीम दार ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर और हेजलवूड ने दो-दो विकेट चटकाए।

एशियन गेम्स की टीमों का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान समेत हिस्सा लेंगे ये 8 देश, 17 सितंबर से टूर्नामेंट शुरू

किंग कोहली की नावाद पारी ने गुजरात से मैच छिना

जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। कोहली ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले।

उन्होंने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए नाबाद रहते हुए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने आरसीबी की जीत की राह बेहद आसान कर दी।

हालांकि, दूसरी तरफ से गुजरात टाइटन्स के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने बेहतरीन वापसी की। राशिद खान ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

राशिद की घातक गेंदबाजी ने मैच में रोमांच ला दिया जिसके बाद आरसीबी के मध्यक्रम के कुछ बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजकर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

6,6,6,6,6,6... नेपाल के बल्लेबाज ने दोहराया Yuvraj Singh का कारनामा, एक ओवर में जड़े 6 छक्के

कोहली ने IPL 2026 Final में छक्का लगाकर मैच जीताया

विराट कोहली के साथ मैच के अंतिम क्षणों में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला। जितेश शर्मा ने बेहद समझदारी और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। कोहली ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया और आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया।

इस तरह आरसीबी ने 12 गेंद शेष रहते ही मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 Final का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विराट कोहली की इस बेमिसाल पारी और टीम के चैंपियन बनने के बाद पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल है, जबकि गुजरात टाइटन्स को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi