Andrew Flintoff: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजराट टाइटन्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई. इस हाई वोल्टेज मैच में टागरेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरूआत अच्छी रही.Andrew Flintoff: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजराट टाइटन्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई. इस हाई वोल्टेज मैच में टागरेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरूआत अच्छी रही. लेकिन वेंकटेश अय्यर का विकेट गिरते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई. लेकिन चेज मास्टर विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और टीम को फाइनल मैच जिताया.
कोहली की इनिंग की बदौलत RCB दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. वहीं, IPL 2026 खत्म होते ही इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) की किस्मत चमक उठी है. सीजन खत्म होते ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें हेड कोच की कुर्सी पर बैठा दिया है.
Andrew Flintoff को इस फ्रेंचाइजी ने सौंप दी हेड कोच की कुर्सी

दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) अपने करियर की नई शुरूआत करने वाले हैं. हाल ही में फ्लिंटॉफ को सिडनी थंडर ने अपनी मेन्स टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की यह कोचिंग उनके लिए सबसे बड़ा अहम कदम माना जा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल के फ्लिंटॉफ ने सिडनी थंडर के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. वह पहली बार किसी टीम के लिए कोच की भूमिका में नजर आएंगे. खास बात यह है कि उन्होंने खुद 11 साल पहले बिग बैश लीग में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया था. इस दौरान वह ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे.
8वें नंबर पर रही सिडनी थंडर
सिडनी थंडर बिग बैश लीग (BBL) के 2025-26 सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन के साथ सबसे निचले8वें पायदान पर रही थी. टीम ने पिछले सीजन में सिर्फ 10 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की थी. जबकि, 8 में हार का सामना करना पड़ा था.
सिडनी थंडर को 2 मुकाबले जीतने पर सिर्फ 4 अंक मिले थे. उनका रन रेट (NRR) -1.212 रहा था. लिहाजा, खराब रन रेट और प्रदर्शन की वजह से टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी.
फ्लिंटॉफ ने कोच बनने पर जाहिर की खुशी
बता दें कि फ्लिंटॉफ ने ट्रेवर बेलिस की जगह ली है. पिछले सीजन थंडर का निराशाजक प्रदर्शन रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने कोचिंग को बदलने का फैसला लिया था. हालांकि, एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों शेन वॉटसन और डैन क्रिश्चियन के नाम भी चर्चा में थे.
लेकिन बाद में सिडनी थंडर ने फ्लिंटॉफ के नाम पर मुहर लगाई. वहीं, हेड कोच बनने के बाद फ्लिंटॉफ ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कभी नहीं सोचा था कि जहां पर आप खिलाड़ी के तौर पर खेले वहां कोचिंग करने का मौका भी मिलेगा.
फ्लिंटॉफ का क्रिकेट करियर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) के करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने 1998 में महज 20 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. एंड्रयू इंग्लैंड के लिए टेस्ट और ODI दोनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3845 रन बनाए और 226 विकेट हासिल किए हैं.
जबकि वनडे क्रिकेट में 141 मैचों में 3394 रन बनाए हैं, और 169 विकेट चटकाए हैं. वहीं, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 7 टी20 मैचों में 5 विकेट लेने के साथ 76 रन भी कूटे.
ICC ने इस देश की टीम को किया सस्पेंड, इस घिनौने और खतरनाक जुर्म की दे डाली सजा
