Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IPL 2026 की Team of the Tournament का हुआ ऐलान, साई-गिल बाहर, कोहली-वैभव बने ओपनर

Cricket Addictor 2 weeks ago
 IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. इस हाई वोल्टज मैच में RCB ने शानदार तरीके से खेलते हुए दूसरी बार लगातार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई. वहीं, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी Team of the Tournament का ऐलान किया है.दिलचस्प बात यह है कि इसमें साई सुदर्शन और शुभमन गिल का नाम नहीं है.
जबकि दोनों खिलाड़ी आईपीएल की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी थी. उनकी जगह RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और RR...

IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. इस हाई वोल्टज मैच में RCB ने शानदार तरीके से खेलते हुए दूसरी बार लगातार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई. वहीं, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी Team of the Tournament का ऐलान किया है.

दिलचस्प बात यह है कि इसमें साई सुदर्शन और शुभमन गिल का नाम नहीं है. जबकि दोनों खिलाड़ी आईपीएल की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी थी. उनकी जगह RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और RR के युवा खिलाड़ी को बतौर ओपनर चुना गया है.

साई-गिल बाहर, कोहली-वैभव बने ओपनर

दरअसल ईएसपीएनक्रिकइंफो ने IPL 2026 खत्म होने के तुंरत बाद अपनी बेस्ट आईपीएल टीम का ऐलान किया है. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन को बाहर कर दिया गया है. साई ने टूर्नामेंट में 722 रन बनाए थे. जबकि, गिल ने 732 रन.

इसके बावजूद दोनों को बेस्ट प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है. वहीं, बतौर ओपनर विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का चयन किया गया है. वैभव ने इस सीजन में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती. कोहली ने भी 16 मैचों में 675 रन बनाए हैं.

रजत पाटीदार को मिली कप्तानी

कोहली और वैभव के साथ तीसरे नंबर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन को जगह मिली है. किशन ने 15 मैचों में 18 के ज्यादा स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन को भी टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने 15 मैचों में 624 रन जोड़े.

वहीं, इस सीजन के सबसे सफल कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई है. उन्होंने निजी प्रदर्शन के साथ बेहतर करते हुए RCB को लगातार दूसरी ट्रॉफी जिताई है.

ऑलराउंडर नीतीश और क्रुणाल को मिली जगह

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने ऑलराउंडर के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के नीतीश रेड्डी को टीम में जगह दी है. नीतीश ने इस सीजन में 302 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी चटकाए हैं. उनके बाद RCB को ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है. उन्होंने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 37 से ज्यादा की औसत से 226 रन बनाए. साथ ही 14 विकेट भी चटकाए.

इन तेज गेंदबाजों को मिला मौका

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में सुनील नरेन को मौका दिया है. उन्होंने इस सीजन इकॉनमी रेट 6.6 रन प्रति ओवर के हिसाब से 15 विकेट चटकाए. वहीं, RCB के सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और GT के कागिसो रबाडा को टीम में शामिल किया गया है.

रबाडा ने IPL 2026 की पर्पल कैप जीती, उन्होंने 29 विकेट हासिल किए. जबकि, भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट चटकाए और जोफ्रा आर्चर ने 16 मैचों में 25 विकेट अपने नाम दर्ज किए.

वहीं, आखिर में हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को बेस्ट प्लेइंग XI में शामिल किया गया है. लेकिन आरसीबी के रासिख सलाम डार को ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बाहर कर दिया है. जबकि, उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट हासिल किए थे.

ना पहले कभी हुआ, ना शायद आगे होगा! IPL 2026 में बने ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन

आईपीएल 2026 के लिए ESPNCRICINFO की चुनी गई टीम

वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, ईशान किशन, रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, साकिब हुसैन

इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई Gujarat Titans की नैया, इन्ही कारणों के चलते हाथ से फिसल गई ट्रॉफी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi