Dailyhunt

IPL 2026 में क्यों आसानी से चेस हो रहे 250+ स्कोर? अब सामने आई असली वजह

Cricket Addictor 1 week ago
 IPL 2026 हर साल से अलग क्यों है इसकी वजह हम सब अपनी सोच की क्षमता से सोच रहे होंगे लेकिन क्रिकेट के दिग्गज क्या सोचते हैं, क्यों इस साल 250+ का स्कोर भी सेफ नहीं है।हाल ही में एक इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने इसकी मुख्य वजह का खुलासा किया है आखिर इतना ज्यादा रन बनाने के बाद भी विपक्षी टीम को इसे डिफेंड करने का डर क्यों सताता है।फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2026 पर किया खुलासाफाफ डु प्लेसिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि IPL 2026 में 250 से ज्यादा रन चेज होने के पी...

IPL 2026 हर साल से अलग क्यों है इसकी वजह हम सब अपनी सोच की क्षमता से सोच रहे होंगे लेकिन क्रिकेट के दिग्गज क्या सोचते हैं, क्यों इस साल 250+ का स्कोर भी सेफ नहीं है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने इसकी मुख्य वजह का खुलासा किया है आखिर इतना ज्यादा रन बनाने के बाद भी विपक्षी टीम को इसे डिफेंड करने का डर क्यों सताता है।

फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2026 पर किया खुलासा

फाफ डु प्लेसिस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि IPL 2026 में 250 से ज्यादा रन चेज होने के पीछे की वजह इम्पैक्ट प्लेयर नियम है। डु प्लेसिस के अनुसार, इस नियम ने बल्लेबाजी क्रम को काफी गहराई दी है।

अब टीमें बेखौफ होकर बल्लेबाजी करती हैं क्योंकि उनके पास नंबर 8 या 9 तक बल्लेबाजी का विकल्प मौजूद रहता है। इस अतिरिक्त बल्लेबाज की मौजूदगी ने बल्लेबाजों को पहली गेंद से ही आक्रमण करने की आजादी दी है, जिससे 200 क्या, अब 250 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

हाल ही में हमने सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी टीमों को चेज करते देखा है। इन टीमों ने इस साल आईपीएल में दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने का तरीका ही बदल दिया है।

IPL 2026 में MI की ये 4 सबसे बड़ी कमजोरियां, नहीं सुधरीं तो प्लेऑफ से बाहर होना तय

युवा खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट में बदलाव दिखी

सिर्फ नियम ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी करने के तरीके ने भी इस सीजन में रनों का ढेर लगाया है। फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि आज के युवा खिलाड़ी जिस ऊंचे स्ट्राइक रेट के साथ खेल रहे हैं,

उसने टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदल दी है। उनके लिए अब कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ बनाए रखना नामुमकिन कर दिया है, जिसके चलते IPL 2026 में बड़े स्कोर भी छोटे नजर आ रहे हैं।

IPL 2026 में चोट के चलते एक महीने तक के लिए बाहर ये स्टार खिलाड़ी, अब टेस्ट मैच भी करेगा मिस

क्या गेंदबाजों के लिए खत्म हो रहा है खेल?

डु प्लेसिस ने चिंता जताते हुए कहा कि जहां यह दर्शकों के लिए मनोरंजक है, वहीं गेंदबाजों के लिए यह समय काफी कठिन है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण अब टीमें 11 नहीं बल्कि 12 खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं, जिससे गेंदबाजी पक्ष हमेशा दबाव में रहता है।

डु प्लेसिस ने साफ किया कि यह ट्रेंड फिलहाल सिर्फ IPL 2026 में देखने को मिल रहा है, क्योंकि दुनिया की अन्य लीगों में इस तरह के नियम नहीं हैं। अगर खेल इसी दिशा में आगे बढ़ता रहा, तो भविष्य में 300 रनों का आंकड़ा भी पार होते देखना ताज्जुब की बात नहीं होगी।

कुल मिलाकर, इस साल आईपीएल 2026 में अब तक 10 बार 200+ रन आसानी से चेज कर लिया गया है। जबकि इससे पहले 2025 में पूरा टूर्नामेंट में ऐसा केवल 9 बार सफल हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi