Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

IPL 2027 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला मास्टरस्ट्रोक, इस दिग्गज को सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी

Cricket Addictor 1 week ago
 इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. इस साल के अंत में नीलामी का आयोजन हो सकता है, जिसमें हर बार की तरह फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश करती नजर आएंगी.
इस बीच पंजाब किंग्स की एक फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रीति जिंटा की अगुवाई वाली टीम ने आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.IPL 2027 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला मास्टरस्ट्रोकदरअसल, प्रीति जिंटा की सह मालिकाना वाली फ्रें...

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. इस साल के अंत में नीलामी का आयोजन हो सकता है, जिसमें हर बार की तरह फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश करती नजर आएंगी. इस बीच पंजाब किंग्स की एक फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रीति जिंटा की अगुवाई वाली टीम ने आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.

IPL 2027 से पहले प्रीति जिंटा ने खेला मास्टरस्ट्रोक

दरअसल, प्रीति जिंटा की सह मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने कैरिबियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है. उन्होंने बारबाडोस के रोस्टन चेज़ को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. विंडीज़ टीम का 34 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर कई सीज़न से किंग्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है. रोस्टन चेज़ साल 2024 में चैंपियन बनने वाली टीम का भी हिस्सा थे. वह एक बार फिर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

IPL 2027 के शेड्यूल का हुआ खुलासा, जानिए कब खेला जाएगा ओपनिंग-फाइनल मैच

CPL में रहा है शानदार प्रदर्शन

रोस्टन चेज़ का कैरिबियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने साल 2021 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर 446 रन बनाए और सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. अपने इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीत सके. लिहाजा, एक बार फिर वह अपनी इस परफ़ोर्मेंस को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. सेंट लूसिया किंग्स टीम के कप्तान बनने पर रोस्टन चेज़ ने कहा कि,

सेंट लूसिया किंग्स का कप्तान चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. यह फ़्रैंचाइज़ी मेरे क्रिकेट सफ़र का एक अहम हिस्सा रही है, और मुझे हमेशा से किंग्स का प्रतिनिधित्व करने और हमारे जोशीले फ़ैन्स के सामने खेलने में मज़ा आया है. अब इस टीम की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.

हेड कोच डैरेन सैमी जाताई खुशी

सेंट लूसिया किंग्स के हेड कोच डैरेन सैमी ने रोस्टन चेज की बतौर कप्तान नियुक्ति पर बात करते हुए कहा कि,

रोस्टन ने अपनी निरंतरता, काम के प्रति लगन और खेल के प्रति निस्वार्थ रवैये से ड्रेसिंग रूम में सभी का सम्मान हासिल किया है. वह मिसाल बनकर नेतृत्व करते हैं और समझते हैं कि सेंट लूसिया का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है. मुझे कोई शक नहीं है कि उनमें इस प्रतिभाशाली समूह का मार्गदर्शन करने का चरित्र और क्रिकेट की समझ है, और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि जब हम CPL का एक और महत्वपूर्ण सीज़न शुरू कर रहे हैं, तो टीम उनके साथ कैसे एकजुट होती है.

कैरिबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स का अभियान रविवार, 9 अगस्त को शुरू होगा, जब वे सेंट विंसेंट में एक न्यूट्रल वेन्यू पर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स का सामना करेंगे.

IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का नया कप्तान लगभग तय? सूर्या नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi