IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतज़ार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का इंतज़ार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। नए सीज़न की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी और पहला ही मैच बेहद रोमांचक होने वाला है।
उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों को इस तरह से प्लान किया गया है कि हर दिन दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलें। अलग-अलग शहरों में होने वाले मैचों से देशभर में क्रिकेट का माहौल बनने वाला है।
RCB बनाम SRH के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
सीज़न (IPL 2026) का पहला मैच 28 मार्च, शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दर्शकों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
इसके अगले ही दिन 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में बड़ा मुकाबला होगा। लगातार दो दिनों में दो बड़ी टीमों की टक्कर से टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद दमदार रहने वाली है।
तीसरे मैच में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। शुरुआती तीनों मुकाबले ऐसी टीमों के बीच हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है, जिससे स्टेडियम और टीवी दोनों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा।
अलग-अलग शहरों में होगा क्रिकेट का महाकुंभ
IPL 2026 के शुरुआती मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, मुल्लांपुर, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों को मेजबानी मिली है।
इससे टूर्नामेंट का उत्साह पूरे देश में फैलेगा। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैच खेलेगी, जबकि मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा।
लखनऊ में दर्शकों को अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का खेल देखने का मौका मिलेगा। अलग-अलग पिच और परिस्थितियां टीमों की रणनीति को भी प्रभावित करेंगी, जिससे मुकाबले और दिलचस्प हो जाएंगे।
डबल हेडर और बड़े मुकाबलों की भरमार
IPL 2026 शेड्यूल में कई दिनों पर डबल हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं, जिससे फैंस को एक ही दिन में दो मैच देखने का मौका मिलेगा। 4 अप्रैल को पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा, वहीं उसी दिन दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
5 अप्रैल को भी दो बड़े मैच तय किए गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं। लगातार डबल हेडर से वीकेंड पर दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा और प्रसारण को भी बड़ी व्यूअरशिप मिलने की उम्मीद है।
IPL 2026 : पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता और अहम भिड़ंत
शुरुआती 20 मुकाबलों में कई ऐसी टक्करें शामिल हैं जिन्हें पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता माना जाता है। मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स जैसे मैच फैंस के लिए खास आकर्षण रहेंगे।
12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा, वहीं उसी दिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। इन मैचों का असर शुरुआती पॉइंट्स टेबल पर भी पड़ेगा क्योंकि हर टीम मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी और हाई-प्रेशर मैच परिस्थितियां टूर्नामेंट के रोमांच को नई ऊंचाई देने वाली हैं।
IPL 2026 टीमों के सभी स्क्वॉड :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सेंटनर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद इज़हार, मोहम्मद इज़हार
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, अकील होसेन, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, सरफराज खान, मैट हेनरी, जैक फॉल्केस।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : राजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जेटेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रसिक डार, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, जॉर्डन कॉक्स और कनिष्क चौहान।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, फिन एलेन, तेजसवी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, नितीश राणा, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, डेविड मिलर, बेन डकेट, पाथुम निसांका, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, साहिल परख, पार्थिव शॉ, काइल जैमीसन
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियंश आर्य, आरोन ओमारजई, हरप्रीत बरार, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार व्यशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, ज़ेवियर बार्टलेट, कॉपर कॉनॉली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, जी सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, एम अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वीराज यारा
राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान) ,यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रविंद्र जडेजा, सैम करन, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरॉन हेटमायर, युधवीर सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, एडम मिल्ने, यश पुंजा, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, एस. रविचंद्रन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, सलील अरोड़ा, शिवम मावी, साकिब हुसैन, अमित कुमार, ओंकार तारमाले, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स
