Dailyhunt
Ishan Kishan: ईशान किशन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड्स, गर्लफ्रेंड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ दिलचस्प जानकारियां

Ishan Kishan: ईशान किशन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड्स, गर्लफ्रेंड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ दिलचस्प जानकारियां

Cricket Addictor 2 years ago

ईशान किशन की जीवनी (Ishan Kishan Biography):

शान किशन, भारतीय क्रिकेट टीम का वह उभरता सितारा है, जिसने बेहद ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. बिहार के रहने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं.

झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशान किशन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है. पिछले कुछ सालों में ईशान एक बेहतरीन बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. जिस कारण उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है.

ईशान किशन जन्म और फैमली (Ishan Kishan Birth and Family):

ईशान किशन (Ishan Kishan) का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. उनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है, जो पेशे से एक बिल्डर हैं. उनकी माता का नाम सुचित्रा सिंह है, जो एक हाउसवाइफ हैं. ईशान का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम राज किशन है. राज किशन भी एक क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं. ईशान किशन को क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उनके बड़े भाई ने प्रेरित और सपोर्ट किया. ईशान के कोच संतोष कुमार का कहना था कि ईशान में एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट जैसी प्रतिभा है.

ईशान किशन बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Ishan Kishan Biography and Family Details):

ईशान किशन का पूरा नामईशान प्रणव कुमार पांडे किशन
उपनामडेफिनेट
ईशान किशन का डेथ ऑफ बर्थ18 जुलाई 1998
ईशान किशन का जन्म स्थानपटना, बिहार
ईशान किशन की उम्र25 साल
ईशान किशन की हाइट5 फुट 6 इंच
ईशान किशन का धर्महिंदु
ईशान किशन की जातिब्रहामण
ईशान किशन के पिता का नामप्रणव कुमार पांडे
ईशान किशन की माता का नामसुचित्रा सिंह
ईशान किशन के भाई का नामराज किशन
ईशान किशन की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
ईशान किशन की गर्लफ्रेंडअदिति हुंडिया
ईशान किशन के आदर्श क्रिकेटरमहेंद्र सिंह धोनी

ईशान किशन का लुक (Ishan Kishan' s Looks):

रंगगोरा
आखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 6 इंच
वजन60 किलोग्राम

ईशान किशन की शिक्षा (Ishan Kishan Education):

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है. ईशान को बचपन से ही क्रिकेट में रूची थी. उनका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था, इसलिए वह कई बार स्कूल बंक करके क्रिकेट खेलने जाते थे. उन्हें एक बार स्कूल से निकाल भी दिया गया था. हालांकि, ईशान ने पटना के ही कॉमर्स कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है.

ईशान किशन के क्रिकेट करियर के लिए बड़े भाई ने दिया था बड़ा त्याग:

दरअसल, स्कूल गेम फेडरेशन की बिहार टीम मुंबई खेलने के लिए गई थी. इस टीम में राज किशन और ईशान किशन (Ishan Kishan) दोनों भाई सिलेक्ट हुए थे. बड़े भाई को उनके प्रदर्शन के कारण ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर मौका मिला जबकि छोटे भाई को खेलने का मौका नहीं मिल सका. ऐसे में ईशान किशन निराश हो गए. अपने छोटे भाई को निराश होता देख राज ने क्रिकेट से बलिदान दे दिया और अपने आपको पीछे कर छोटे भाई को आगे आने का मौका दिया.

तब ईशान महज 9 साल के थे. लेकिन राज किशन जानते थे कि ईशान में क्रिकेट को लेकर काफी समर्पण और क्षमता है. इसी कारण उन्होंने छोटे भाई को आगे आगे लाने का फैसला किया. इसके बाद राज ने खुद पढ़ाई में मन लगाया और छोटे भाई ईशान को क्रिकेट में करियर बनाने में पूरा सपोर्ट किया. बड़े भाई के इसी त्याग के कारण आज ईशान किशन एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में नाम कर रहे हैं. वहीं राज किशन आज एक डॉक्टर हैं.

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर (Ishan Kishan Domestic Cricket Career):

बिहार से टीम इंडिया तक का सफर ईशान के लिए आसान नहीं रहा. इसके लिए उन्हें अपना घर और शहर को छोड़ना पड़ा था .ईशान को यहां तक पहुंचने में उनके कोच उत्तम मजूमदार का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने ही ईशान के टैलेंट को पहचानकर उन्हें इस काबिल बनाया है. ईशान किशन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 2015 में रणजी ट्रॉफी से किया था. 2016-17 के रणजी ट्रॉफी में झारखंड की ओर से खेलते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला. इतना ही नहीं उन्हें ढाका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान चुन लिया गया. झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए ईशान ने दिल्ली के खिलाफ मैच की एक पारी में 14 छक्के लगाए थे, जो उस समय एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड था.

ईशान किशन का आईपीएल करियर (Ishan Kishan IPL Career):

भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करने के बाद ईशान किशन को साल 2016 में आईपीएल ऑक्शन के लिए सिलेक्ट किया गया. इस सीजन गुजरात लाइंस ने ईशान किशन को 35 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था. इसके बाद 2018 में मुबई इंडियंस ने ईशान को 6.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया. ईशान ने 2020 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 516 रन बनाए थे, जो कि उस सीजन मुंबई की टीम के लिए सर्वाधिक रन थे. साथ ही उन्होंने उस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़े थे. इस बेहतरीन प्रदर्शन का फल उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मिला, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था. मुंबई फ्रेंचाइजी ने ईशान को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी बोली थी. आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने इसी प्राइस पर ईशान किशन को रिटेन किया है.

ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Ishan Kishan International Cricket Career):

ईशान किशन ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उस मैच ईशान ने 32 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी. टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ईशान को जल्द ही वनडे में भारत के लिए खेलने का मौका मिल गया. ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत अपने जन्मदिन के दिन यानी 18 जुलाई को साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ किया था. उस मैच में भी ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए थे.

वहीं ईशान किशन ने अपने 10वें वनडे इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ यादगार पारी खेली. उस मैच में ईशान ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाकर वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने उस मैच में 131 गेंदों में 210 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और 10 छक्के निकले. इस पारी के साथ ही वह भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. ईशान किशन ने 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था.

ईशान किशन अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Ishan Kishan International Debut):

  • वनडे डेब्यू - 18 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ
  • T20I डेब्यू - 14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ
  • टेस्ट डेब्यू - 12 जुलाइ 2023, वेस्टइंडीज के खिलाफ

ईशान किशन का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Ishan Kishan Career Summary):

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतक
टेस्ट (Test)23785278.085.71001
वनडे (ODI)232083721046.5101.95117
टी20 (T20)292968624.530.82121.63004
आईपीएल (IPL)9185232429.4229.58134.260015

ईशान किशन रिकॉर्ड लिस्ट (Ishan Kishan Record List):

  • वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी.
  • वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी ( बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में डबल सेंचुरी).
  • वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी.
  • टी20 क्रिकेट में भारत के लिए किसी विकेटकीपर द्वारा एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड (89 रन).
  • रणजी ट्रॉफी मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड (दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 14 छक्के).
  • बांग्लादेश में वनडे में किसी भी बल्लेबाज द्वारा उच्चतम स्कोर (210 रन).
  • टी20 और वनडे इंटरनेशनल डेब्यू में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज.

ईशान किशन की पसंद और नापसंद (Ishan Kishan's Likes and Dislikes):

फेवरेट क्रिकेटरएमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट और विराट कोहली
फेवरेट स्टेडियमवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
फेवरेट हीरोइनकटरीना कैफ
फेवरेट हीरोअक्षय कुमार
फेवरेट फिल्मटियर्स ऑफ द सन
फेवरेट खाना मटन बिरयानी
फेवरेट गानाPaper
टीम के खिलाफ खेलना पसंदपाकिस्तान

ईशान किशन की नेटवर्थ (Ishan Kishan Networth):

ईशान किशन (Ishan Kishan) भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इन्हें ग्रेड सी खिलाड़ी के तहत सालाना 1 करोड़ रुपये देती है. आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन की सालाना नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये है. उनकी आय का स्रोत क्रिकेट से मिलने वाली मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. ईशान किशन के पास पटना (बिहार) में एक आलिशान घर है. लेकिन वह अभी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं.

ईशान किशन की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है और वे कई ब्रांड से भी जुड़े हुए हैं. जिनमें शामिल कुछ कंपनियों के नाम नीचे दिए गए हैं-

  • सीएट
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • मान्यवर
  • गो नॉइज़
  • सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी)
  • ब्लिट्जपूल
  • ऑपोजिट इंडिया

ईशान किशना का कार कलेक्शन (Ishan Kishan Car Collection):

ईशान के पास BMW 5 Series कार है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है. इनके पास दूसरी कार Ford Mustang है, जिसकी कीमत लगभग 92 लाख रुपये है. इसके अलावा ईशान के पास एक Mercedes-Benz C Class कार भी है. जिसकी कीमत 48 लाख रुपये है.

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड (Ishan Kishan Girlfriend):

ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड का नाम आदिति हुंडिया है, जो की एक पॉपुलर मॉडल हैं. अदिति, 2017 मिस इंडिया (Miss India) की फाइनलिस्ट और 2018 में मिस सुपरनैशनल (Miss Supranational India) भी रह चुकी है. बता दें की दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, ईशान किशन ने इसके बारे में कभी भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ईशान किशन से जुड़े विवाद (Ishan Kishan Controversy):

अंडर-19 विश्व कप से ठीक पहले 12 जनवरी 2016 को पटना के कंकड़बाग में ईशान किशन को लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने कार से एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी, जिससे ऑटो वाला घायल हो गया था. इसमें ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडे का नाम भी शामिल किया गया था.

हालांकि, बाद में पटना पुलिस ने उन खबरों को सिरे से नकार दिया था. पुलिस ने आगे ये बताया था कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी या एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया था.

ईशान किशन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां (Ishan Kishan Interesting Facts):

  • ईशान किशन का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ. उनके पिता प्रणव कुमार पांडे एक बिल्डर हैं.
  • ईशान किशन को उनके बड़े भाई राज किशन ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित और सपोर्ट किया.
  • ईशान किशन को पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था और वह स्कूल भी कम जाया करते थे. जिसके लिए उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था.
  • ईशान किशन महज 7 साल की उम्र में अलीगढ़ में आयोजित स्कूल विश्व कप में अपने स्कूल के क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे.
  • ईशान के भाई राज स्टेट लेवल क्रिकेटर थे, उनका हमेशा से मानना था कि ईशान एक बेहतर खिलाड़ी है. ईशान की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया.
  • बीसीसीआई से विवाद के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी गई थी. तब ईशान बिहार की बजाय झारखंड के लिए खेलना शुरू किया और जल्द ही उनका अंडर-19 के लिए चयन भी हो गया.
  • 2016 अंडर-19 विश्व कप में ईशान किशन ने भारतीय टीम की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि, फाइनल में भारत को वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी.
  • ईशान के कोच संतोष कुमार का कहना है कि ईशान, एम एस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट का कॉम्बिनेशन है.
  • ईशान के दोस्तों के मुताबिक, ईशान फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में जीशान कादरी द्वारा निभाए गए किरदार ‘Definite Khan'’ की तरह दिखते हैं इसलिए वे ईशान को 'डेफनिट ‘ बुलाते हैं.

ईशान किशन की पिछली 10 पारियां (Ishan Kishan last 10 Innings):

मैचफॉर्मेटरनतारीख
श्रीलंका के खिलाफएकदिवसीय-17 सितंबर 2023
बांग्लादेश के खिलाफएकदिवसीय015 सितंबर 2023
श्रीलंका के खिलाफएकदिवसीय23*17 सितंबर 2023
बांग्लादेश के खिलाफएकदिवसीय515 सितंबर 2023
श्रीलंका के खिलाफएकदिवसीय3312 सितंबर 2023
पाकिस्तान के खिलाफएकदिवसीय-10 सितंबर 2023
नेपाल के खिलाफएकदिवसीय-04 सितंबर 2023
पाकिस्तान के खिलाफएकदिवसीय8202 सितंबर 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफटी202706 अगस्त 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफटी20603 अगस्त 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफएकदिवसीय7701 अगस्त 2023
वेस्टइंडीज के खिलाफएकदिवसीय5529 जुलाई 2023

FAQs:

Q. ईशान किशन का जन्म कब हुआ था?

A. 18 जुलाई 1998

Q. ईशान किशन का जन्म कहां हुआ था?

A. पटना, बिहार

Q.क्या ईशान किशन की शादी हो गई है?

A. नहीं.

Q. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?

A. अदिति हुंडिया

Q. ईशान किशन की उम्र कितनी है?

A. 25

Q. ईशान किशन की सालाना नेटवर्थ कितनी है?

A. लगभग 60 करोड़ रुपये

Q. ईशान किशन का सबसे अच्छा दोस्त कौन है?

A. शुभमन गिल

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको ईशान किशन (Ishan Kishan) की जीवनी (Ishan Kishan Biography in Hindi ) पसंद आया होगा. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

World Cup 2023: भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी अफगानी स्पिनर्स की चुनौती, जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi