Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट आई सामने, जानें श्रीलंका टेस्ट सीरीज अब खेलेंगे या नहीं

Cricket Addictor 1 week ago
 भारतीय टीम के लिए श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले स्टार तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
इंजरी के चलते उनके सीरीज में हिस्सा लेने पर लगातार संशय बना हुआ था, लेकिन अब इसको लेकर तस्वीर साफ हो गई है. तो आइए जानते हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं.Jasprit Bumrah की फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट आई सामनेदरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु स्थित स...

भारतीय टीम के लिए श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले स्टार तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंजरी के चलते उनके सीरीज में हिस्सा लेने पर लगातार संशय बना हुआ था, लेकिन अब इसको लेकर तस्वीर साफ हो गई है. तो आइए जानते हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं.

Jasprit Bumrah की फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट आई सामने

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हरी झंडी दिखा दी है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद वह अपनी फिटनेस हासिल कर चुके हैं, जिसके आधार पर उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज खेलने की मंजूरी मिली. कार्डिफ में इंजर्ड होने के चलते जसप्रीत बुमराह को बीच में ही टीम का साथ छोड़ना पड़ा और वह अंतिम दो मैच नहीं खेल पाए.

गौतम गंभीर के मोस्ट फेवरेट हैं ये 3 खिलाड़ी, इन्हीं की वजह से ट्रोल भी होते कोच साहब

बीसीसीआई अधिकारी ने दिया अपडेट

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम छुपाने की शर्त पर पीटीआई को जानकारी दी कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूरी तरह अपनी चोट से उभर गए हैं. उन्होंने बताया,

"जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से उबर गए हैं. उन्होंने सीओई द्वारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. उम्मीद है कि वह दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम की योजनाओं के लिए अभिन्न हैं. द्वीपवासियों के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त को गाले में शुरू होगी और दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा."

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए होंगे अहम

भारतीय टीम को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के अपने शेष नौ टेस्ट में से सात किसी भी कीमत में जीतने होंगे. यदि भारत ऐसा करने में नाकाम रहता है तो उसके लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी. हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी क्रमशः मस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोटों के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं.

वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की समस्या की वजह से पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं. आकाश दीप भी पीठ पर तनाव प्रतिक्रियाओं के कारण लंबे समय से इस फॉर्मेट में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगी.

बांग्लादेश के साथ 3 ODI और 3 टी20 खेलने को राजी हुई टीम इंडिया, सभी मैचों की डेट आई सामने

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi