T20 League: झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) का हाल ही में ऑक्शन हुआ. जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में नीलामी के दौरान कई राज्यों के लोकप्रिय खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई. लेकिन खास बात यह रही कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे SRH के क्रिकेटर ईशान किशन को इतनी रकम नहीं मिली, जितनी मुंबई इंडियंस का प्लेयर ले गया.T20 League: झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) का हाल ही में ऑक्शन हुआ. जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में नीलामी के दौरान कई राज्यों के लोकप्रिय खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई.
लेकिन खास बात यह रही कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे SRH के क्रिकेटर ईशान किशन को इतनी रकम नहीं मिली, जितनी मुंबई इंडियंस का प्लेयर ले गया. MI का यह स्टार टूर्नामेंट का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया है.
झारखंड T20 League के ऑक्शन में 6.25 लाख में बिके Ishan Kishan
झारखंड T20 League के ऑक्शन में उतरी 6 टीमों ने जमकर खिलाड़ियों पर बारिश की. लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्टार ईशान किशन को सिर्फ महज 6.25 लाख रुपये में खरीदा गया. SRH के इस बैटर को संथाल स्ट्राइकर्स ने छोटी सी रकम में खरीदा. वहीं, इसके उल्ट लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी एक 23 साल का युवा खिलाड़ी बना. यह प्लेयर घरेलू क्रिकेट में झारखंड टीम के लिए खेलता है. साथ ही आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा था.
MI का ये स्टार बना टूर्नामेंट का सबसे महंगा खिलाड़ी

दरअसल, झारखंड T20 League की शुरूआती नीलामी में गुमला के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया.
बता दें कि रॉबिन मिंज आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. उन्हें MI ने 65 लाख की रकम में रिटेन किया था. वहीं, इस युवा खिलाड़ी ने मार्च 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था.
नीता अंबानी की फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में खरीदा था. जबकि, रॉबिन को 23 मार्च 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला था.
विराट सिंह बने League के दूसरे महंगे खिलाड़ी
रॉबिन मिंज के बाद विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें छोटा नागपुर रायल्स ने 13 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड से जोड़ा. वहीं, IPL में खेल चुके कुमार कुशाग्र को नागपुर रायल्स ने चार लाख रूपये में खरीदा. इसी के साथ कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत का ताला खुला, जिनपर फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर पैसों की बारिश की.
वहीं, झारखंड प्रीमियर लीग की शुरूआत न 10 जून से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रांची में होगी. गौरतलब है कि इस लीग से भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नाम महेंद्र सिंह धोनी मेहमान की भूमिका में शिरकत कर सकते हैं.
झारखंड क्रिकेट ने इस लीग का आयोजन गुमनाम खिलाड़ियों को पहचान दिलाने की कोशिश में करवाया है. इस लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को आर्थिक मदद के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा-खासा मौका मिलेगा.
