Dailyhunt

कभी IPL का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, अब पूरी तरह फ्लॉप! अगले सीजन अनसोल्ड होना तय

Cricket Addictor 1 week ago
 IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 आगाज से पहले ही चर्चाओं में रहा था. इस सीजन बल्लेबाजों से लेकर कई गेंदबाजों तक ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कुछ बैटर ऐसे भी हैं, जिन्हें कभी IPL का खतरनाक बल्लेबाज कहा जाता है.
उन्हीं में से एक खिलाड़ी भी ऐसा है, जिसने हर सीजन अपने बल्ले से धड़ाधड़ रन बनाए हैं. जिस कारण वह सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों का फेवरेट रहा है.लेकिन इस सीजन इस खिलाड़ी का बल्ला पूरी तरह शांत है. अब माना जा रहा है कि आईपीएल के अगले सीजन में यह प्लेयर रिलीज हो सकता है और नीलामी भी अनसोल्ड रहन...

IPL : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 आगाज से पहले ही चर्चाओं में रहा था. इस सीजन बल्लेबाजों से लेकर कई गेंदबाजों तक ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कुछ बैटर ऐसे भी हैं, जिन्हें कभी IPL का खतरनाक बल्लेबाज कहा जाता है. उन्हीं में से एक खिलाड़ी भी ऐसा है, जिसने हर सीजन अपने बल्ले से धड़ाधड़ रन बनाए हैं. जिस कारण वह सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों का फेवरेट रहा है.

लेकिन इस सीजन इस खिलाड़ी का बल्ला पूरी तरह शांत है. अब माना जा रहा है कि आईपीएल के अगले सीजन में यह प्लेयर रिलीज हो सकता है और नीलामी भी अनसोल्ड रहने के चांसेस हैं. चलिए तो जानते हैं कौन है यह फ्लॉप खिलाड़ी?

IPL 2026 में फ्लॉप हुआ यह खिलाड़ी

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों से कहे जाने वाले निकोलस पूरन हैं. IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें 21 करोड़ में रिटेन किया था. लेकिन उनका प्रदर्शन उनकी सैलरी के मुताबिक नहीं रहा है.

अभी तक उन्होंने LSG के लिए इस सीजन 8 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 10.25 की औसत और 81.19 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए हैं. फ्रेंचाइजी के मालिक संजीन गोयनका को पूरन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने इसका उल्ट किया.

सैलरी बढ़ी लेकिन प्रदर्शन का स्तर गिरा

हालांकि, निकोलस पूरन LSG के सबसे भरोसेमंद प्लेयर रहे हैं. वह लखनऊ के साथ 2023 से जुड़े हुए हैं. इस साल ऑक्शन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में खरीदा था. फिर IPL 2025 में उनकी सैलरी बढ़कर 21 करोड़ हो गई. लेकिन बढ़ती रकम के साथ निकोलस पूरन का प्रदर्शन कम होता चला गया.

साल 2025 IPL में उन्होंने LSG के लिए अच्छा प्रर्दशन किया था. उन्होंने 14 मैचों में 43.67 की औसत और 196.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 524 रन बनाए थे. जबकि, पूरन ने 5 अर्धशतक भी जड़े थे. वहीं, इन पारियों में उनके बल्ले से 45 चौके - 40 छक्के भी निकले.

LSG से रिलीज होते ही रह जाएंगे अनसोल्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त अपने खिलाड़ियों के खराब फॉर्म से जूझ रही है. उन्हीं में से एक निकोलस पूरन भी हैं. जिन्होंने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी को निराश किया है. माना जा रहा है कि 31 वर्षीय पूरन LSG द्वारा अगले सीजन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं.

अगर ऐसा हो तो कई भी अन्य टीम उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए दांव नहीं खेलना चाहेगी. ऐसे में पूरन आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रह जाते हैं तो, यह कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी.

फेंकी लगातार 2 फुल-टॉस नो-बॉल, फिर भी गेंदबाजी से बैन नहीं हुए Kartik Tyagi, यहां समझें पूरा नियम

पॉइंट्स टेबल में नीचले स्थान पर LSG

LSG इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. टीम सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर है. अगर अब कप्तान की अगुवाई वाली इस टीम को प्लेऑफ में बने रहना है तो बाकी के बचे भी छह लीग मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे.

अगर ऐसा होता है तो लखनऊ के अंक 16 हो जाएंगे और वह टॉप 4 में पहुंच सकता है. लेकिन LSG इन 6 मुकाबलों में हार जाती है तो सीधा प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

घबराने की नहीं बात, इस समीकरण के साथ अभी भी प्लेऑफ़ खेलेगी LSG, कर जाएगी टॉप-4 में क्वालीफाई

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi