Dailyhunt

कभी नहीं भागा सिंगल, कभी अविश्वसनीय कैच! क्रिकेट हिस्ट्री के सबसे बदकिस्मती खिलाड़ी David Miller? 12 बार टूटा दिल

Cricket Addictor 1 month ago
 दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को दुनिया किलर मिलर के नाम से जानती है, लेकिन उनके करियर के साथ एक ऐसा बदनसीब रिकॉर्ड जुड़ गया है जो किसी भी खिलाड़ी का दिल तोड़ सकता है।हाल ही में संपन्न हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मिलर क्रिकेट इतिहास के सबसे अनलकी खिलाड़ी हैं?
आंकड़े गवाह हैं कि साल 2013 में डेब्यू करने के बाद से मिलर अब तक 12 बार आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स में खाली हाथ रहे हैं, जहां उनकी टीम खिताब के करीब तो पहुंची लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई।Davi...

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को दुनिया किलर मिलर के नाम से जानती है, लेकिन उनके करियर के साथ एक ऐसा बदनसीब रिकॉर्ड जुड़ गया है जो किसी भी खिलाड़ी का दिल तोड़ सकता है।

हाल ही में संपन्न हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मिलर क्रिकेट इतिहास के सबसे अनलकी खिलाड़ी हैं? आंकड़े गवाह हैं कि साल 2013 में डेब्यू करने के बाद से मिलर अब तक 12 बार आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स में खाली हाथ रहे हैं, जहां उनकी टीम खिताब के करीब तो पहुंची लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई।

David Miller और आईसीसी टूर्नामेंट्स

डेविड मिलर (David Miller) के लिए आईसीसी ट्रॉफी का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार ने मिलर को उनका 12वां आईसीसी हार्टब्रेक दिया था।

मिलर ने 2013 से अब तक 12 प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट, वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी खेले हैं, लेकिन वे एक बार भी चैंपियन नहीं बन सके।

2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का वह हैरतअंगेज कैच हो या 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल, डेविड मिलर की किस्मत ने बड़े मंच पर हमेशा दगा दिया है।

बीच IPL 2026 BCCI ने बनाया एक सख्त नियम, अब इस रुल का हर खिलाड़ी को करना होगा पालन

IPL 2026 में मिलर का हर्टब्रेक

आईपीएल 2026 में डेविड मिलर (David Miller) को लेकर एक बड़ी अपडेट यह है कि वे इस सीजन गुजरात टाइटंस नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं।

नीलामी में दिल्ली ने उन्हें 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। ताजा मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में मिलर की ब्रेन फेड यानी किसी व्यक्ति के स्पस्ट सोच ना होने की स्थिति में ब्रेन फेड कहा जाता है, चर्चा में रही।

जब टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद पर बड़े शॉट की जरूरत थी, तब मिलर द्वारा सिंगल न भागने के फैसले ने दिल्ली को 1 रन से हार का सामना कराया। इस घटना के बाद डेविड मिलर (David Miller) काफी भावुक नजर आए और साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल उन्हें सांत्वना देते दिखे।

हर IPL सीजन अच्छा प्रदर्शन करते ये 4 खिलाड़ी, लेकिन अब तक नहीं मिला इन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका

क्या कभी खत्म होगा बदकिस्मती का यह सिलसिला?

क्रिकेट प्रशंसकों के बीच डेविड मिलर (David Miller) की काबिलियत पर कोई शक नहीं है। उन्होंने आईपीएल करियर में 140 से ज्यादा मैच खेलकर 3,100 से अधिक रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले 14वें मैच के दौरान भी मिलर के आंकड़ों की चर्चा हुई क्योंकि आईपीएल में उनका रिकॉर्ड इन टीमों के खिलाफ शानदार रहा है।

हालांकि, व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद डेविड मिलर (David Miller) के करियर पर 'चोकर्स' की टीम का हिस्सा होने का टैग भारी पड़ता दिख रहा है। 36 साल की उम्र में पहुंच चुके डेविड मिलर (David Miller) अब बस यही चाहेंगे कि संन्यास से पहले वे कम से कम एक बड़ी ट्रॉफी अपने नाम कर सकें।

डेविड मिलर (David Miller) की कहानी संघर्ष से भरी है, लेकिन किस्मत के खेल ने उन्हें बार-बार निराश किया है। चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 बार दिल टूटना हो या आईपीएल 2026 में करीबी मैचों में हार, मिलर का धैर्य काबिले तारीफ है।

डेविड मिलर (David Miller) आज भी मध्यक्रम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी बदकिस्मती का यह काला साया जल्द ही जीत की सुनहरी रोशनी में बदल जाएगा। क्रिकेट के इस किलर का सम्मान हर प्रशंसक के दिल में बरकरार है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi