Kagiso Rabada: 11 जून को क्रिकेट के मदीना लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों टीमें इस बार टूर्नामेंट की पॉइंट टेबल में टॉप 2 में रही हैं।Kagiso Rabada: 11 जून को क्रिकेट के मदीना लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों टीमें इस बार टूर्नामेंट की पॉइंट टेबल में टॉप 2 में रही हैं। ऐसे में ये दोनों टीमें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की धरती पर भिड़ेंगी। इसके लिए दोनों टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को अपनी एक हरकत के लिए शर्मिंदगी महसूस हुई है।
Kagiso Rabada ने जताई शर्मिंदगी

बता दें कि कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने नशीली दवाओं का सेवन किया था। इसके लिए उन्हें एक महीने की सजा भी भुगतनी पड़ी है। नशीली दवाओं के सेवन के कारण उन्होंने आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया था। हालांकि, उन्हें आईपीएल में मौका नहीं मिला। इसके बावजूद वे खेलते नजर आए। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले रबाडा ने एक बार फिर अपनी हरकत को लेकर शर्मिंदगी जताई है। उन्होंने इस बारे में कहा है कि वह खुद को माफ नहीं कर पाएंगे
"कुछ लोग मेरी वजह से बहुत निराश हैं" रबाडा
डेली स्टार ने रबाडा (Kagiso Rabada) के हवाले से कहा, "मैं फिर से खेलकर खुश हूं। इस प्रक्रिया को बहुत अच्छे से संभाला गया। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर लोगों की अपनी अलग-अलग राय होगी। मैं इसके साथ जी सकता हूं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो निराश हुए होंगे और मुझे उन लोगों के लिए बहुत दुख है। मेरे सबसे करीबी लोग वे हैं जिन्हें मैंने निराश किया। लेकिन जिंदगी चलती रहती है।
रबाडा ने आगे कहा, "मैं कभी भी 'मिस्टर-आई-एपोलॉज-टू-मच' नहीं बनूंगा। लेकिन मैं उस हरकत को कभी माफ नहीं करूंगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो मेरे टीम के साथी हैं। मैं उनसे पहले ही बात कर चुका हूं और मुझे लगता है कि जब हम लंबे समय तक साथ रहेंगे तो इस बारे में और विस्तार से बात कर पाएंगे।''
रबाडा ने बीच सीजन छोड़ा आईपीएल
गौरतलब है कि कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) आईपीएल के बीच में ही अपने देश लौट गए थे। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि वे पारिवारिक कारणों और निजी समस्याओं के चलते अपने देश लौट गए हैं। लेकिन कुछ समय बाद स्टार गेंदबाज ने खुद कबूल किया था कि उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके लिए भी उन पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद वे गुजरात टाइटन्स के लिए मैच खेलते नजर आए।
