Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कपिल देव का वैभव सूर्यवंशी के लिए दिया दिल जीतने वाला बयान, इन 2 क्रिकेटरों का बताया मिक्स

Cricket Addictor 2 weeks ago
 Kapil Dev: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.
इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.Kapil Dev ने वैभव को बताया सचिन-कोहली जितना प्रतिभावानवैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में सभी क्रिकेट फैंस क...

Kapil Dev: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.

Kapil Dev ने वैभव को बताया सचिन-कोहली जितना प्रतिभावान

वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में सभी क्रिकेट फैंस को अपना कायल बना दिया है. फैंस के साथ-साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ़ की है और उन्हें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितना प्रतिभावान बताया है.

साथ ही उनका मानना है कि डेब्यू के लिए वैभव की उम्र पर ध्यान नहीं देना चाहिए अगर वह अच्छा कर रहे हैं, तो उन्हें जरुर मौका मिलना चाहिए.

कपिल देव ने वैभव को लेकर कहे ये खास शब्द

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा, "मैंने उन्हें अधिक खेलते हुए नहीं देखा है. बिल्कुल ही वे बहुत ही प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि हम उनके बारे में कुछ अधिक ही बातें कर रहे हैं. उन्हें इस तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए.

अभी वो काफी युवा हैं और उनके पास सीखने के लिए बहुत ही अधिक समय है. अगर टैलेंट की बात करें, तो वे बिल्कुल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के जितने ही अच्छे हैं. उनके अंदर बहुत ही प्रतिभा है लेकिन टी20 क्रिकेट में, अन्य फॉर्मेट में उन्हें खुद को साबित करना होगा."

डेब्यू के लिए उम्र नही देखनी चाहिए

कपिल देव (Kapil Dev) ने आगे कहा, "टी20 क्रिकेट के वो शानदार खिलाड़ी हैं. इतनी कम उम्र में उनकी तरह शानदार प्रदर्शन करने वाले एक पर्सेंट खिलाड़ी भी नहीं मिलेंगे. अगर हम सचिन की बात करते हैं, तो जब उन्होंने खेला, तो वे भी बहुत युवा थे.

हम सोचते थे कि ये बहुत जल्दी तो नहीं है, इसी वजह से जब इतिहास देखते हैं, तो डर लगता है कि कहीं देर न हो जाए. अगर वो पूरी तरह से तैयार हैं, तो उनकी उम्र नहीं देखनी चाहिए, उनकी बस क्षमता देखी जानी चाहिए."

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, KKR के स्टार खिलाड़ी को भी मिली जगह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi