Dailyhunt

KAR vs PES Today Match Prediction, 17th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Cricket Addictor 0 months ago
 KAR vs PES Today Match Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग में आज एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैचों में दमदार प्रदर्शन कर जीत की लय हासिल की है।
कराची किंग्स ने पिछले मैच में रावलपिंडी को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में आजम खान ने 34 गेंदों में 74 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया है। दूसरी तरफ पेशावर ज़ालमी ने हैदराबाद किंग्समैन को 4 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है...

KAR vs PES Today Match Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग में आज एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैचों में दमदार प्रदर्शन कर जीत की लय हासिल की है। कराची किंग्स ने पिछले मैच में रावलपिंडी को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में आजम खान ने 34 गेंदों में 74 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया है।

दूसरी तरफ पेशावर ज़ालमी ने हैदराबाद किंग्समैन को 4 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। वह 5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इफ्तिखार अहमद को इस मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है इन्होंने 15 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। दोनों टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KAR vs PES Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (KAR vs PES Match Details):

मैचकराची किंग्स vs पेशावर ज़ालमी
स्टेडियमनेशनल स्टेडियम, कराची
मैच की तारीख9 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KAR vs PES Head-to-Head):

  • कुल मैच: 23

  • कराची किंग्स ने जीते: 8

  • पेशावर ज़ालमी ने जीते: 15

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (KAR vs PES Recent Form):

कराची किंग्स: W, W, W, L, L

पेशावर ज़ालमी: W, W, L, L, W

पिच रिपोर्ट (KAR vs PES Pitch Report- नेशनल स्टेडियम, कराची)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, बाद में बल्लेबाजी आसान नज़र आई है। इस मैदान पर PSL टूर्नामेंट के 41 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 27%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत73%
औसत स्कोर 176
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

KAR vs PES Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पेशावर ज़ालमी पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45-50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170-180

  • मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना

KAR vs PES Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर कराची किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45-50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155-165

  • मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (KAR vs PES Playing XI Today):

कराची किंग्स प्लेइंग-XI:

डेविड वार्नर/रीज़ा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, सलमान आगा (कप्तान), साद बेग, मोईन अली, आजम खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमज़ा

पेशावर ज़ालमी प्लेइंग-XI:

मोहम्मद हारिस, बाबर आज़म (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), फरहान यूसुफ, इफ्तिखार अहमद, माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, आमेर जमाल, सुफियान मुकीम, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा

टॉप बल्लेबाज (KAR vs PES Top Scorer Prediction):

  • आजम खान कराची किंग्स की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में 74 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • बाबर आज़म ने पिछले मैच में 37 गेंदों में 43 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 82 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (KAR vs PES Top Bowler Prediction):

  • हसन अली कराची किंग्स के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 24 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। ये अभी तक कुल 8 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • इफ्तिखार अहमद पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इन्होंने 4 विकेट लिए हैं और 15* रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

KAR vs PES Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

कराची किंग्स vs पेशावर ज़ालमी मैच में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए पेशावर ज़ालमी को आगे माना जा रहा है। पेशावर ज़ालमी की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है दूसरी ओर कराची किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि डेविड वार्नर के बाहर होने से टीम की बल्लेबाजी पर साफ असर पड़ा है।

कराची किंग्स के जीतने की संभावना: 40%

पेशावर ज़ालमी के जीतने की संभावना: 60%

PSL 2026: कराची किंग्स और पेशावर ज़ालमी स्क्वाड:

कराची किंग्स: डेविड वार्नर (कप्तान), आज़म खान (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, खुशदिल शाह, मोईन अली, अब्बास अफरीदी, साद बेग, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमज़ा, आकिब इलियास, इहसानुल्लाह, हारून अरशद, खुज़ैमा तनवीर, शाहिद अज़ीज़, रिज़वानुल्लाह, मोहम्मद हमज़ा, रीज़ा हेंड्रिक्स

पेशावर ज़ालमी: बाबर आज़म (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, फरहान यूसुफ, इफ्तिखार अहमद, माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, आमेर जमाल, सुफियान मुकीम, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, आरोन हार्डी, अली रजा, खालिद उस्मान, तंजीद हसन तमीम, शाहनवाज दहानी, खुर्रम शहजाद, ब्रायन बेनेट, मिर्जा ताहिर बेग, अब्दुल सुभान, काशिफ अली, मोहम्मद बासित

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi