Krish Bhagat: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बीती रात रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में MI की ओर से ऑलराउंडर कृष भगत को डेब्यू करने का मौका मिला. उन्हें अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेमेंट के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था.Krish Bhagat: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बीती रात रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में MI की ओर से ऑलराउंडर कृष भगत को डेब्यू करने का मौका मिला. उन्हें अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेमेंट के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. कृष (Krish Bhagat) दाएं हाथ के मीडियम पेसर और निचले क्रम के खिलाड़ी है जो गेंद के साथ बल्ले से भी उपयोगी है. चलिए तो जानते हैं कौन हैं कृष भगत और कैसी रही क्रिकेटर बनने तक की कहानी?
RCB के लिए खेल चुके हैं Krish Bhagat

मुंबई इंडियंस से पहले कृष भगत (Krish Bhagat) आरसीबी के लिए बतौर नेट बॉलर खेल चुके हैं. लेकिन वहां पर उन्हें जगह नहीं मिली. फिर वह आईपील 2025 से मुंबई के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू से तीन दिन पहले ही कृष टीम के साथ खेलने के लिए स्क्वाड में शामिल हुए हैं. बता दें कि कि 21 साल के कृष भगत को MI ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था.
राजनीति से ताल्लुक रखते हैं कृष भगत
गौरतलब है कि 21 साल के कृष भगत (Krish Bhagat) मजबूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके खानदान का राजनीति में बड़ा दबदबा रह चुका है. कृष के दादा चु्न्नी लाल भगत BJP पार्टी से पंजाब सरकार में मंत्री रहे हैं. अब उनके चाचा मोहिंदर भगत पंजाब सरकार में मंत्री के पद पर है. हालांकि, वह बीजेपी नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं.
इसके अलावा कृष का परिवार खेल से जुड़े सामानों का बिजनेस करता है. उनके पिता अश्वनी भगत सीला इंटरनेशनल कंपनी के मालिक है. हालांकि, संपन्न परिवार से होने के बावजूद यह खिलाड़ी घर पर आम बल्ले से ही क्रिकेट खेला करता था. वहीं, कृष ने अपनी पढ़ाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है. उन्होंने बीबीए में डिग्री हासिल की है.
कृष भगत का करियर
कृष भगत (Krish Bhagat) अपने क्रिकेट करियर में अभी तक पंजाब के लिए सात फर्स्ट क्लास मैच और नौ लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास में उनके नाम सात विकेट चटकाए हैं. जबकि, बल्ले से 145 रन भी जोड़े.
लिस्ट ए में कृष के नाम नौ विकेट और 52 रन हैं. जबकि, जाब स्टेट एसोसिएशन की टी20 लीग शेरे पंजाब में में वह आठ मुकाबले खेल चुके हैं. जिनमें उन्होंने 8 विकेट भी लिए हैं. हालांकि, गुजरात के खिलाफ उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. दुर्भाग्यवश वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए.
