Dailyhunt

कौन हैं Laila Faisal जिसे डेट कर रहे हैं Abhishek Sharma? जानें इस हसीना की पूरी कुंडली

Cricket Addictor 3 weeks ago
 Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने 135 रनों की धुंआधार पारी खेली. फिर खास अंदाज में हंड्रेड का जश्न मनाया. लेकिन इस इनिंग के बाद फैंस के बीच अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा होने लगी है.
आईपीएल फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की गर्लफ्रेंड लैला फैजल (Laila Faisal) कौन हैं और क्या करती है.कौन हैं Abhishek Sharma की गर्लफ्रेंड और क्या करती है?दरअसल, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दिल्ली की ल...

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने 135 रनों की धुंआधार पारी खेली. फिर खास अंदाज में हंड्रेड का जश्न मनाया. लेकिन इस इनिंग के बाद फैंस के बीच अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा होने लगी है. आईपीएल फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की गर्लफ्रेंड लैला फैजल (Laila Faisal) कौन हैं और क्या करती है.

कौन हैं Abhishek Sharma की गर्लफ्रेंड और क्या करती है?

दरअसल, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दिल्ली की लैला फैसल (Laila Faisal) को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैला ने किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने लंदन से फ़ैशन डिजाइन, मार्केटिंग और स्टाइलिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की है.

हालांकि, लैला दिल्ली से है लेकिन उनका परिवार कश्मीरी मुस्लिम है. कॉलेज लंदन से डिग्री लेने बाद लैला बिजनेस कर रही है. उनका अपना क्लोथिंग ब्रांड 'एलआरएफ' है. जबकि, साल 2022 में उन्होंने अपनी मां के साथ लैला रूही फैसल (LRF) के नाम की संस्था की शुरूआत की, जो कि महिलाओं के लिए ड्रेस बनाने का काम करती है.

VIDEO: हाथ मोड़कर क्यों मनाया Abhishek Sharma ने शतक सेलिब्रेशन? जानें क्या इसके पीछे की कहानी किसे किया डेडिकेट

CEO के रूप में कार्यरत लैला फैजल

अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल 2021 से अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी लग्जरी होम थिएटर और ऑटोमेशन कंपनी में CEO को रूप में कार्यरत है. साथ ही वह LFS स्टूडियो के संस्थापक के रूप में भी वर्किग है. उनकी कंपनी में शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन पर काम किया जाता है. लिहाजा, लैला खूबसूरत होने के साथ ही एक सफल बिजनेसवुमैन भी है.

कैसे शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी?

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा था. जिसके बाद लैला फैजल ने उनकी काफी तारीफ की थी. इसके बाद से ही दोनों का नाम साथ में जुड़ने लगा था. लैला को अक्सर स्टेडियम में अभिषेक का सपोर्ट करने भी पहुंचती है.

वहीं, दोनों को सोशल मीडिया पोस्ट में साथ में कई बार देखा जाता था. हालांकि, अभिषेक और लैला ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को खुलकर नहीं अपनाया है.

Nita Ambani का मास्टरस्ट्रोक, विदेश से बुलाया खतरनाक ऑलराउंडर, 100 मीटर के जड़ता छक्के, हर ओवर लेता विकेट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi