Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कौन हैं Suryansh Shedge? जिन्होंने 24 गेंदों में फिफ्टी ठोककर मचाया तहलका! कहलाए जाते दूसरे Hardik Pandya

Cricket Addictor 2 weeks ago
 Suryansh Shedge: आईपीएल 2026 में 46वां मैच पंजाब किंग और गुजरात टाइंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त 3 मई रविवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में हुई. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.
हालांकि, PBKS को 4 विकेट से करारी हार मिली. लेकिन इस मुकाबले में Suryansh Shedge ने 57 रनों की फिफ्टी जड़ दी. इसके बाद से ही हर किसी की जुबान पर सूर्यांश शेडगे का नाम है. चलिए तो विस्तार से जानते हैं कि सूर्यांश के बारे में......कौन हैं Suryansh Shedge ?सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 में...

Suryansh Shedge: आईपीएल 2026 में 46वां मैच पंजाब किंग और गुजरात टाइंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त 3 मई रविवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में हुई. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. हालांकि, PBKS को 4 विकेट से करारी हार मिली. लेकिन इस मुकाबले में Suryansh Shedge ने 57 रनों की फिफ्टी जड़ दी. इसके बाद से ही हर किसी की जुबान पर सूर्यांश शेडगे का नाम है. चलिए तो विस्तार से जानते हैं कि सूर्यांश के बारे में......

कौन हैं Suryansh Shedge ?

सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के लिए खेलते हैं. लेकिन सफल क्रिकेटर बनने के पीछे उनके माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ रहा है. अपने संघर्ष के दिनों में सूर्यांश को अपने पिता का पूरा सपोर्ट मिला था.

वहीं, उनकी मां ने बैंक की नौकरी तक छोड़ दी. बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2024-25) में मुंबई को चैंपियन बनाने में सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) का अहम रोल रहा है. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ में 15 गेंदों में 36 रन ठोके थे.

कोच नायर और अजिंक्य रहाणे ने निखारा

कोच अभिषेक नायर और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की नजरों ने सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) की प्रतिभा को पहचान लिया. इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर PBKS के युवा प्लेयर को निखारा. उन्हें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उतारा.

पंजाब किंग्स ने सूर्यांश शेडगे को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रूपये में खरीदा था. फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2026 के लिए भी रिटेन किया.

अब GT के खिलाफ धुंआधार पारी खेलने के बाद सूर्यांश शेडगे एक आक्रामक फिनिशर बनकर ऊभरे हैं. फैंस उन्हें दूसरा हार्दिक पांड्या बता रहे हैं.

BCCI बनाने जा रही "GIRLFRIEND CULTURE" रुल! जानें क्या होगा ये नियम? क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा कितना असर

मानव सुथार के ओवर में सूर्यांश का चला बल्ला

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) ने मौके का फायदा बखूबी उठाय. उन्होंने ने 196.55 के स्ट्राइक रेट और 29 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के भी निकले.

सूर्यांश शेडगे ने अपनी इनिंग के वक्त गुजरात के मानव सुथार की जमकर धुनाई की. उन्होंने पारी के 14वें ओवर में लगातार 2 छक्के जड़े. इसके बाद 23 वर्षीय खिलाड़ी ने दो जोरदार चौके लगाए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक छक्का जड़कर अपने 26 रन पूरे किए.

VIDEO: कब और किससे शादी कर रहे Shubman Gill? लाइव मैच में कमेंटेटर के सवाल पर GT कप्तान ने दिया जवाब

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi