Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा-'IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया', जानें क्यों बोले ऐसा?

Cricket Addictor 1 month ago
 Kevin Pietersen: आईपीएल क्रिकेट दुनिया की मशहूर टी20 लीग है. जिसने कई गुमनाम और युवाओं खिलाड़ियों का करियर बनाया है. लेकिन इसके उल्ट इंगलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का मानना है कि IPL ने उनका करियर बर्बाद किया है.
उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लेकर भी बड़े खुलासे किए. जिन्हें जानने के बाद क्रिकेट वर्ल्ड भी हैरान है.Kevin Pietersen ने क्या कहा?आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के दौरान Kevin Pietersen ने बताया है कि उनका करियर बर्बाद होने में IPL का सबसे बड़ा हाथ...

Kevin Pietersen: आईपीएल क्रिकेट दुनिया की मशहूर टी20 लीग है. जिसने कई गुमनाम और युवाओं खिलाड़ियों का करियर बनाया है. लेकिन इसके उल्ट इंगलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का मानना है कि IPL ने उनका करियर बर्बाद किया है. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लेकर भी बड़े खुलासे किए. जिन्हें जानने के बाद क्रिकेट वर्ल्ड भी हैरान है.

Kevin Pietersen ने क्या कहा?

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के दौरान Kevin Pietersen ने बताया है कि उनका करियर बर्बाद होने में IPL का सबसे बड़ा हाथ रहा है. क्योंकि इंडियन लीग में खेलने पर ईसीबी उनसे खुश नहीं था.

यह खुलासा केविन ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ पॉडकास्ट में किया है. पीटरसन ने कहा, आईपीएल में खेलने पर बोर्ड उनसे नाराज था. जिसके बाद ECB ने उनके खिलाफ साजिश रची. मीडिया का इसमें शामिल किया.

इसी वजह से मेरा 33 साल में ही करियर खत्म हो गया. हालांकि, केविन पीटरसन लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहते थे. लेकिन वह ECB की वजह से ज्यादा दिनों तक नहीं खेल पाए.

Chennai Super Kings की ताकत हुई दोगुनी! दोनों मैच विनर फिट, इस डेट को अब एक्शन में आएंगे नजर

IPL में खेलने की वजह से बर्बाद हुआ करियर: केविन पीटरसन

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने आगे कहा, मैंने बहुत सी कुर्बनियां दी है. मेरा करियर आईपीएल की वजह से बर्बाद हो गया. इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की वजह से ECB में हर कोई मेरा खिलाफ था. मैंने 104 टेस्ट मैच खेले हैं. लेकिन मैं 150-160 मैच खेल सकता था और ज्यादा रन बना सकता था.

पीटरसन ने आगे बताया, मैंने हाल ही में जोस बटलर के साथ इंटरव्यू किया था. उन्होंने इस दौरान मुझे थैक्यू बोला था. मेरी कुर्बानी की वजह से बाकी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है. ईसीबी ने मेरी खिलाफ अखबार का इस्तेमाल किया था. लेकिन अब मैं इस मामले में ज्यादा गहराई तक बात नहीं कर सकता हूं.

केविन पीटरसन का क्रिकेट करियर

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8181 रन बनाए. 23 शतक और 35 फिफ्टी भी जड़ी. टी20i में पीटरसन ने 37 मुकाबलों में 141.5 के स्ट्राइक रेट से 1176 रन बनाए हैं. जबकि, 7 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, अपने वनडे करियर में उन्होंने 136 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 4440 रन जड़े हैं, और 25 फिफ्टी-9 शतक लगाए.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली पिच का राज खुला! पिच रिपोर्ट ने इशारों में बता दिया विजेता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi