Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

KKR का अगला कप्तान कौन? रिंकू-नरेन ही नहीं, हार्दिक पांड्या की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

Cricket Addictor 1 month ago
 KKR: आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सुनील नरेन (Sunil Narine) के जैसे खिलाड़ियों के KKR के अगले कप्तान बनने की रेस में नाम सामने आ रहा है।
वहीं अब रेस में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का भी नाम सामने की चर्चा तेज है। ऐसे में देखने योग्य बात होगी कि IPL 2027 में KKR के अगले कप्तान कौन बनेंगे?अजिंक्य रहाणे के बाद KKR को नए कप्तान की...

KKR: आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सुनील नरेन (Sunil Narine) के जैसे खिलाड़ियों के KKR के अगले कप्तान बनने की रेस में नाम सामने आ रहा है। वहीं अब रेस में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का भी नाम सामने की चर्चा तेज है। ऐसे में देखने योग्य बात होगी कि IPL 2027 में KKR के अगले कप्तान कौन बनेंगे?

अजिंक्य रहाणे के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने के बीच फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश करनी पड़ेगी। रहाणे ने पिछले सीजन में अपने अनुभव से टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन अब जब उन्होंने आईपीएल को अलविदा कह दिया है तो KKR को भविष्य के लिए एक नए कप्तान पर भरोसा जताना होगा।

फिलहाल कप्तानी की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। टीम के लंबे समय से जुड़े खिलाड़ी सुनील नरेन, स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और सबसे चर्चित नाम हार्दिक पांड्या को संभावित विकल्पों के रूप में देखा जा रहा है।

हार्दिक पांड्या ट्रेड की चर्चा ने बढ़ाया रोमांच

कप्तानी की चर्चा के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम प्राप्त कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर मुंबई इंडियंस भविष्य में बड़ा बदलाव करती है, तो हार्दिक को ट्रेड डील के जरिए KKR अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है।

हालांकि, अब तक हार्दिक पांड्या के KKR में ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह केवल चर्चाओं और संभावित ट्रेड पर आधारित अटकलें हैं। यदि भविष्य में ऐसा कोई सौदा होता है, तो हार्दिक का कप्तानी का अनुभव KKR के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था और मुंबई इंडियंस की भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में अगर वह KKR का हिस्सा बनते हैं, तो कप्तानी की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जाएंगे।

रिंकू सिंह और सुनील नरेन भी हैं मजबूत दावेदार

अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड डील नहीं होती है, तो KKR के पास अपने मौजूदा खिलाड़ियों में भी कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। रिंकू सिंह पिछले कुछ वर्षों में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। वह टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं और भारतीय टीम के साथ बिताया गया अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है। KKR यदि भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करती है, तो रिंकू (Rinku Singh) लंबे समय के कप्तान बन सकते हैं।

वहीं सुनील नरेन (Sunil Narine) फ्रेंचाइजी के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई वर्षों तक KKR के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है और टीम के माहौल को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि उन्होंने पहले कभी नियमित रूप से आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की है, लेकिन उनका अनुभव उन्हें एक मजबूत अंतरिम विकल्प बना सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi