Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

क्यों RCB के खिलाड़ियों को नहीं मिलती भारत की टी20 टीम में जगह? जानें बड़ा कारण

Cricket Addictor 1 month ago
 No RCB player in Indian T20 Team: आईपीएल को टीम इंडिया में एंट्री पाने का डायरेक्ट रास्ता माना जाता है। काफी सारे खिलाड़ियों ने लीग में अच्छा करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। इसका ताजा उदाहरण प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी हैं।
इन दोनों ने 2026 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 टीम में जगह पाने में सफल रहे।हालांकि, लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड से कोई भी खिलाड़ी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। कुछ महीनों पहले तक जितेश शर्मा को मौका दिया जा रहा था लेकि...

No RCB player in Indian T20 Team: आईपीएल को टीम इंडिया में एंट्री पाने का डायरेक्ट रास्ता माना जाता है। काफी सारे खिलाड़ियों ने लीग में अच्छा करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई। इसका ताजा उदाहरण प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी हैं। इन दोनों ने 2026 के सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 टीम में जगह पाने में सफल रहे।

हालांकि, लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड से कोई भी खिलाड़ी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। कुछ महीनों पहले तक जितेश शर्मा को मौका दिया जा रहा था लेकिन फिर उन्हें भी बाहर कर दिया गया। हालिया आईपीएल सीजन में RCB के कम से कम तीन खिलाड़ी ऐसे रहे, जो चयन के हक़दार थे लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

RCB के खिलाड़ियों को अच्छा करने के बावजूद नहीं मिलती भारत की टी20 टीम में जगह

आईपीएल के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। टीम की कामयाबी में तीन खिलाड़ियों की बहुत अहम भूमिका रही, जो भारत की टी20 टीम में चयन के दावेदार थे। ये खिलाड़ी कप्तान रजत पाटीदार, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या थे।

रजत, भुवी और क्रुणाल को धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद किया गया नजरंअदाज

रजत ने RCB के लिए मध्यक्रम में काफी शानदार प्रदर्शन किया और 2026 के सीजन में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन जड़े। वहीं, भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 17.89 की औसत से 28 विकेट चटकाए और उनका इकॉनमी रेट भी 8 से कम रहा। जबकि क्रुणाल ने बल्ले से 145.80 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए और गेंदबाजी में 8.41 की इकॉनमी रेट से रन देकर 14 विकेट लिए।

माना जा रहा था कि इनमें से किसी न किसी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाले स्क्वाड में जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। RCB के किसी भी खिलाड़ी को सिलेक्शन टीम ने चुनने लायक नहीं समझा।

इस शख्स को RCB के प्लेयर्स को नजरअंदाज करने के लिए माना जाता है जिम्मेदार

RCB के खिलाड़ियों के टीम इंडिया के टी20 में न चुने जाने के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर को वजह माना जाता है। दरअसल, गंभीर का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कुछ खास अच्छा रिश्ता नहीं रहा है। जब वो खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल खेलते थे तो उनकी आरसीबी के विराट कोहली से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद, जब वो मेंटर बने तो भी उनकी कोहली से जमकर बहसबाजी हुई।

इसीलिए माना जाता है कि विराट कोहली के RCB में होने की वजह से अन्य खिलाड़ियों को गंभीर की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि बेंगलुरु की टीम के खिलाड़ियों को टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में जगह नहीं दी जाती।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi