Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

महिला क्रिकेटर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसा यह कोच, अब कौर्ट ने सुनाई 16 साल जेल की सजा

Cricket Addictor 4 months ago
 Woman Cricketer: 'क्रिकेट' को जेन्टलमैन का गेम कहा जाता है. इसमें खिलाड़ी अपनी परफ़ोर्मेंस के साथ-साथ खेल की भावनाओं का भी खास ध्यान रखते हैं. लेकिन कई बार क्रिकेट जगत से ऐसी खबरे सुनने को मिलती है जो इस 'जेन्टलमैन गेम' के मूल्यों को खत्म कर देती हैं.
वहीं, एक बार क्रिकेट के इस खेल को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. हाल ही में, महिला क्रिकेटरों (Woman Cricketer) के साथ यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाए गए एक क्रिकेट कोच को 16 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है.Woman Cricketer के साथ यौन उत्प...

Woman Cricketer: 'क्रिकेट' को जेन्टलमैन का गेम कहा जाता है. इसमें खिलाड़ी अपनी परफ़ोर्मेंस के साथ-साथ खेल की भावनाओं का भी खास ध्यान रखते हैं. लेकिन कई बार क्रिकेट जगत से ऐसी खबरे सुनने को मिलती है जो इस 'जेन्टलमैन गेम' के मूल्यों को खत्म कर देती हैं. वहीं, एक बार क्रिकेट के इस खेल को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. हाल ही में, महिला क्रिकेटरों (Woman Cricketer) के साथ यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाए गए एक क्रिकेट कोच को 16 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है.

Woman Cricketer के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसा यह कोच

दरअसल, हाल ही में वल्लाकडावु निवासी 40 वर्षीय क्रिकेट कोच मनु एम को यौन उत्पीड़न के आरोप के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा 16 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है. उन पर एक नाबालिग महिला क्रिकेटर (Woman Cricketer) के साथ यौन उत्पीड़न और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा मनु एम को पीड़िता को मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है. वह पीडित को 24,000 रुपये देंगें. अगर वह जुर्माना देने में असफल रहते हैं तो उन्हें 2.5 साल की जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी.

Shubman Gill vs Rajat Patidar: दोनों के IPL कप्तानी आंकड़ों की पूरी तुलना, जानें कौन निकल रहा है बेहतर कैप्टन

छात्रों ने लगाए आरोप

मनु एम की इन घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश तब हुआ जब प्रतिष्ठित प्रशिक्षण केंद्र में नामांकित छात्रों ने दुर्व्यवहार की शिकायत की. कथित तौर पर आरोपी विशेष शारीरिक प्रशिक्षण के बहाने कुछ युवतियों को निशाना बनाया था और उन्हें अकादमी के जिम में ले जाकर यौन उत्पीड़न करता था.

इसके अलावा कोच लड़कियों से आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के लिए भी कहता था. लेकिन जब छात्रों ने मनु एम की मांग को पूरा करने से मना कर दिया तो उन्होंने क्रिकेट कोचिंग और मार्गदर्शन रोककर प्रतिशोध लिया. उनकी इस हरकत की वजह से पीड़ित छात्रों को अकादमी छोड़ अन्य कोचिंग केंद्रों में प्रशिक्षण लेना पड़ा.

5 अन्य महिला खिलाड़ियों के साथ भी हुआ यौन उत्पीड़न

नाबालिग महिला क्रिकेटर (Woman Cricketer) के मनु एम के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जब जांच-पड़ताल शुरु हुई तो और भी महिलाएं खिलाड़ी इसी तरह की शिकायतें लेकर सामने आईं. कुल मिलाकर उनके खिलाफ छह मामले दर्ज हुए. साल 2024 में एक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक पीड़ित ने आरोपी को देखा था, जिसके बाद उसने साहसपूर्वक मामले की रिपोर्ट की और अपनी सहेलियों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया. मनु एम पर दर्ज हुए छह मामलों में से चार की सुनवाई पूरी हो चुकी है.

कौन हैं Arafat Minhas? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल! घातक गेंदबाजी से चटका डाले पूरे 5 विकेट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi