Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

'मैं हमेशा वो करता...' Vaibhav Sooryavanshi ने पहली बार बताया अपना सक्सेस मंत्र, शेयर किया अपना रिलैक्स रहने का सीक्रेट

Cricket Addictor 2 weeks ago
 भारतीय क्रिकेट के नए वंडर बॉय और राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा है। महज 15 साल की उम्र में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव ने पहली बार मैदान के बाहर अपनी मानसिक शांति और सफलता का बड़ा राज खोला है।उन्होंने बताया कि इतने बड़े टूर्नामेंट के दबाव से बचने और खुद को तरोताजा रखने के लिए वह किसी खास थेरेपी का नहीं, बल्कि एक बेहद साधारण तरीके का इस्तेमाल करते हैं।कार्टून देखकर खुद को श...

भारतीय क्रिकेट के नए वंडर बॉय और राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा है। महज 15 साल की उम्र में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव ने पहली बार मैदान के बाहर अपनी मानसिक शांति और सफलता का बड़ा राज खोला है।

उन्होंने बताया कि इतने बड़े टूर्नामेंट के दबाव से बचने और खुद को तरोताजा रखने के लिए वह किसी खास थेरेपी का नहीं, बल्कि एक बेहद साधारण तरीके का इस्तेमाल करते हैं।

कार्टून देखकर खुद को शांत रखते हैं Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में जहां अनुभवी खिलाड़ी भी तनाव में आ जाते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बिल्कुल बेखौफ नजर आते हैं।

जियोस्टार से बात करते हुए उन्होंने अपने इस कूल अंदाज का सीक्रेट शेयर किया। वैभव ने कहा कि जब भी मुझे ऐसा लगता है कि मुझे थोड़े आराम या शांति की जरूरत है, तो मैं कार्टून देखता हूं। मैं अपने कमरे में आराम से बैठ जाता हूं और अपनी पसंद के कार्टून देखता हूं।

यह वास्तव में बहुत अच्छा अहसास देता है। यह बयान दिखाता है कि मैदान पर गेंदबाजों के लिए काल बनने वाला यह बल्लेबाज असल जिंदगी में अभी भी एक मासूम बच्चा है, जो अपने खेल और दिमाग के बीच बेहतरीन संतुलन बनाना जानता है।

दुनिया का इकलौता गेंदबाज जिसने Vaibhav Suryavanshi के खिलाफ डाला मेडन ओवर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

IPL 2026 में बल्ले से मचाया है भयंकर गदर

मैदान के बाहर कार्टून देखकर शांत रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ( Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला मैदान पर उतरते ही आग उगलने लगता है।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की ऐसी आतिशी पारी खेली कि खुद सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए।

इस सीजन में वैभव के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने महान क्रिस गेल का 14 साल पुराना 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर इस सीजन में अब तक 65 छक्के जड़ दिए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 680 रनों के साथ एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं।

पाकिस्तान में भी Vaibhav Sooryavanshi का छाया खौफ, 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए वायरल हुआ PSL ओनर का पोस्ट

दबाव को झेलने का अनोखा तरीका

अक्सर देखा जाता है कि इतनी कम उम्र में जब किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी शोहरत मिलती है, तो वह दबाव में बिखर जाता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के मामले में ऐसा नहीं है।

उनका यह सक्सेस मंत्र साबित करता है कि वह अपने खेल को खुद पर हावी नहीं होने देते। जब वह मैदान पर होते हैं तो उनका पूरा ध्यान सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार भेजने पर होता है और जब वह कमरे में होते हैं,

तो कार्टून देखकर अपने दिमाग को पूरी तरह से रीचार्ज कर लेते हैं। यही वजह है कि उनकी बल्लेबाजी में एक अलग ही निडरता दिखाई देती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi