MI vs LSG PITCH REPORT: आईपीएल 2026 में 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 4 अप्रैल, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.MI vs LSG PITCH REPORT: आईपीएल 2026 में 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना 4 अप्रैल, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल नीचले क्रम में है. मुंबई और लखनऊ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का सफर लगभग खत्म सा हो गया है. क्योंकि IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अब अपने बाकी बचे सभी 6 मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे.
वहीं, मुंबई को का 9 मैच में से 7 हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है. इसके बावजूद MI अपने बचे हुए सभी पांचों मैच जीत लेती तो भी प्लेऑफ तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है. क्योंकि. MI को पूरी तरह से अन्य टीमों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा. अब एक बार से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने वाला है. जिसमें जीत की सबसे बड़ी भूमिका वानखेड़े पिच (MI vs LSG PITCH REPORT) पर निर्भर करेगी.
MI vs LSG PITCH REPORT: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का हाल

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत लगभग मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर निर्भर करेगा. क्योंकि यहां पर गेंदबाद और बल्लेबाजों का जलवा मैदान के अनुसार रहने वाला है.
बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच (Wankhede Stadium Pitch) की पिच लाल मिट्टी से बनी है. जिस कारण ण तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है. लेकिन बल्लेबाजों के लिए भी यह पिच बेहद अनुकूल मानी जाती है. इसलिए अक्सर यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
फ्लैट ट्रैक होने के कारण, बल्लेबाज गति का फायदा उठाकर बड़े शॉट्स लगाने की ताक में रहते हैं. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच स्पिर्स के लिए काम करने लगती है. फिर विकेट निकालना आसान हो जाता है.
IPL मैचों में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 128
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 59
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 69
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 172.41
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 249/4 (Sunrisers Hyderabad) 29/04/2026 v Mumbai Indians
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians
- सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 249/4 (Sunrisers Hyderabad) 29/04/2026 v Mumbai Indians
- हर विकेट पर एवरेज रन- 27.65
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.66
MI vs LSG PITCH REPORT: किस टीम की होगी जीत?
वानखेड़े स्टेडियम की पिच (Wankhede Stadium Pitch) की पिच पर अब तक 128 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या- 59 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 69 है. हालांकि, पिच पर रात के मैचों में ओस की भूमिका अहम होती है. क्योंकि रात में ओस पड़ने के बाद दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है. फिर बल्लेबाजों के बड़े शॉट्स लगते हैं.
इस पिच पर अक्सर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. ताकि बाद में रन चेज़ करना आसान रहे. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतती है, पहले वह गेंदबाजी ही चुन सकती है और उनके जीतने के चांसेस भी ज्यादा रहेंगे. अगर यह कहे की MI vs LSG मैच का नतीजा टॉस पर निर्भर करता है तो गलत नहीं होगा.
