Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

MINY vs SFU Today Match Prediction, Match 23 - रन, विकेट और विनर प्रेडिक्शन, जानें कौन रहेगा भारी

Cricket Addictor 1 week ago
 MINY vs SFU Today Match Prediction: एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के बीच मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का 23वां मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा।
यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है पिछले मैच में सैन फ्रांसिस्को 5 विकेट से विजेता रही है। मैथ्यू शॉर्ट को ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है, इन्होंने 21 रन बनाए और 4 विकेट लिए हैं। इस जीत के साथ सैन फ्रांसिस्को (SFU) टीम अंक तालिका में पहले स्...

MINY vs SFU Today Match Prediction: एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के बीच मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का 23वां मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है पिछले मैच में सैन फ्रांसिस्को 5 विकेट से विजेता रही है।

मैथ्यू शॉर्ट को ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है, इन्होंने 21 रन बनाए और 4 विकेट लिए हैं। इस जीत के साथ सैन फ्रांसिस्को (SFU) टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, वही एमआई न्यूयॉर्क (MINY) टीम पहले स्थान से लुढ़ककर तीसरे स्थान पर आ गई है। एमआई न्यूयॉर्क इस मैच में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MINY vs SFU Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (MINY vs SFU Match Details)

मैचएमआई न्यूयॉर्क बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स
स्टेडियमग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास
मैच की तारीख9 जुलाई 2026 (06:00 AM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports 2, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MINY vs SFU Head-to-Head)

  • मैच: 6

  • सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने जीते: 5

  • एमआई न्यूयॉर्क ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (MINY vs SFU Recent Form)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स: W, WL W, W, L

एमआई न्यूयॉर्क: L, W, W, W, L

पिच रिपोर्ट (MINY vs SFU Pitch Report- ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम)

MINY vs SFU ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में अभी तक सिर्फ 49 मैच खेले गए हैं जिसमें पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर MINY vs SFU Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगी।

पिछले 49 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 45%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत55%
पहली पारी का औसत स्कोर 178
दूसरी पारी का औसत स्कोर160
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (73%)

MINY vs SFU Today Match Prediction - संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर एमआई न्यूयॉर्क पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45-50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145-155

  • मैच परिणाम: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55-60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180-190

  • मैच परिणाम: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (MINY vs SFU Playing XI Today)

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स प्लेइंग-XI:

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), एरॉन हार्डी, संजय कृष्णमूर्ति, हम्माद आज़म, अनिरुद्ध इमैनुएल, हसन खान, ज़ेवियर बार्टलेट, ब्रॉडी काउच, हारिस राउफ़

एमआई न्यूयॉर्क प्लेइंग-XI:

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मोनंक पटेल, निकोलस पूरन (कप्तान), तजिंदर ढिल्लों, कीरोन पोलार्ड, रोमारियो शेफर्ड, कॉर्बिन बॉश, कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नॉस्टुश केंजीगे, रुशिल उगरकर

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (MINY vs SFU Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • लुआन-ड्रे प्रीटोरियस सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 52.17 की औसत 313 रन बनाएं है। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • निकोलस पूरन एमआई न्यूयॉर्क टीम के तरफ से अच्छी फार्म में हैं। यह अभी तक 207 रन बना चुके हैं। इस मैच में अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • कॉर्बिन बॉश एमआई न्यूयॉर्क टीम के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 12 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • मैथ्यू शॉर्ट सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। ये अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं और 193 रन भी बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

MINY vs SFU Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) टीम ने पिछले मैच में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) टीम के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की है और हेड टू हेड आंकड़ों में भी सैन फ्रांसिस्को 5-1 से आगे है। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और ब्रॉडी काउच SFU टीम के तरफ से अच्छी फार्म में है। यही वजह है कि इस मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के जीतने की संभावना: 60%

एमआई न्यूयॉर्क के जीतने की संभावना: 40%

SFU vs MINY Today Match Prediction, Match 22 - कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और मैच प्रेडिक्शन

MINY vs SFU MLC 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम स्क्वाड:

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेट कीपर), फिन एलन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), एरॉन हार्डी, संजय कृष्णमूर्ति, हम्माद आज़म, हसन खान, ज़ेवियर बार्टलेट, ब्रॉडी काउच, हारिस रऊफ़, अनिरुद्ध इमैनुएल, पीटर सिडल, रविचंद्रन अश्विन, ज़िया-उल-हक, गुलाम मुदस्सर, मोहम्मद इलियास, कॉनर एस्टरहुइज़न, साईदीप गणेश, ओलिवर पीक, जुआनॉय ड्रायसडेल

एमआई न्यूयॉर्क टीम स्क्वाड:

मोनंक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, तजिंदर ढिल्लों, कोरी एंडरसन, रोमारियो शेफर्ड, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, नोस्तुश केंजीगे, रुशिल उगरकर, कुंवरजीत सिंह, सनी पटेल, ट्रिस्टन लुस, एएम ग़ज़नफ़र, फैसल खान अहमदज़ई, अग्नि चोपड़ा, रयान रिकेल्टन, शाकिब अल हसन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi