Dailyhunt

Nita Ambani ने Rohit Sharma को दिया खास गिफ्ट, 84 रन की मैच विनिंग पारी का इनाम! जानें क्या मिला तोहफा

Cricket Addictor 1 week ago
 Rohit Sharma: IPL 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट के बीच खेला गया था. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.अपनी इस जीत के साथ नीता अंबानी की मालिकाना हक़ वाली टीम 6 अंको के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं.
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और LSG ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया. LSG के लिए सबसे ज्यादा 21 ग...

Rohit Sharma: IPL 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट के बीच खेला गया था. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

अपनी इस जीत के साथ नीता अंबानी की मालिकाना हक़ वाली टीम 6 अंको के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं. टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और LSG ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया. LSG के लिए सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर 63 रन की एक विस्फोटक पारी निकोलस पूरन ने खेली. वहीं, इस मैच जीताऊ पारी खेलने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नीता अंबानी ने खास तोहफा दिया.

Rohit Sharma ने खेली तूफानी पारी

229 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी रही, रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 143 रन जोड़ डाले थे और MI के जीत की नींव रख दी. रयान रिकेल्टन 32 गेंदों पर 83 रन की एक धुआंधार पारी खेलकर OUT हुए, हालांकि दूसरे छोर से रोहित शर्मा चौके-छक्कों की बरसात करते रहे.

हिटमैन ने 14वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 44 गेंदों पर 84 रन जोड़े और अपनी शानदार पारी के दौरान 6 शानदार चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनकी इस पारी ने टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया था, उसके बाद बाकी काम अन्य बल्लेबाजों ने कर डाला था.

SRH vs PBKS, MATCH Live Streaming: कब कहां और कैसे देखें काव्या vs प्रीति मुकाबला? फ्री में देखने का ये हैं रामबाण इलाज

Nita Ambani ने Rohit को दिया मैच विनिंग पारी का इनाम

मुंबई इंडियंस को यह जीत काफी समय बाद मिली थी, ऐसे में टीम ओनर नीता अंबानी काफी खुश नजर आई और उन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम में एक स्पीच भी दी. MI की मालकिन के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.

टीम के इसी खुशनुमा माहौल के दौरान नीता अंबानी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए एक ख़ास गिफ्ट भी दे डाला. दरअसल, हिटमैन को अपनी टीम ओनर से एक ब्लैक कलर का क्लासी गॉगल (चश्मा) मिला. इस दौरान टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ़ की और लंबे समय बाद मिली इस जीत का पूरा श्रेय दिया.

रोहित शर्मा का IPL 2026 में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 5 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 55.25 की औसत और 174.02 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं. इन पारियों में उनकी 2 फिफ्टी भी शामिल है. जबकि हिटमैन ने अपने बल्ले से 19 चौके और 15 छक्के भी जड़े.

इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए सामने आई 16 सदस्यीय टीम इंडिया, वैभव-प्रिंस को डेब्यू! श्रेयस अय्यर कप्तान

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi