PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. दोनों टीमों की टक्कर मंगलवार 28 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में होगी.PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. दोनों टीमों की टक्कर मंगलवार 28 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में होगी. फिलहाल, पंजाब अंक तालिका में टॉप पर है. जबकि, राजस्थान 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई.
ऐसे में PBKS vs RR के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ही टीमें अपनी मजबूत प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन मैच का रिजल्ट पिच पर भी निर्भर करता है.
PBKS vs RR: बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का किस का चलेगा राज?

मुल्लनपुर की पिच संतुलित है, जो कि बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है.
पिच की मिट्टी लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. जिस कारण गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और स्विंग मिलता है. लेकिन मैच जैसे-जैसै आगे बढ़ता जाता है तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है.
तेज आउटफील्ड स्ट्रोक प्ले में सहायता मिलती है. जिस कारण औसत स्कोर लगभग 180 रहता है. कुल मिलाकर स्टेडियम की पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए सहायक हो जाती है.
IPL मैचों में महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर के आंकडें:
- कुल मैच- 14
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 7
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 7
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 178.07
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 228/5 (Mumbai Indians) 30/05/2025 v Gujarat Titans
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 95 (Kolkata Knight Riders) 15/04/2025 v Punjab Kings
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 223/4 (Punjab Kings) 11/04/2026 v Sunrisers Hyderabad
- हर विकेट पर एवरेज रन- 25.49
- हर ओवर पर एवरेज रन- 9.15
PBKS vs RR: किसी की होगी जीत?
चडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में अब तक कुल 14 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैचों की संख्या 7 है.
वहीं, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों का आंकड़ा भी 7 है. ऐसे में PBKS vs RR मैच में पिच की भूमिका अहम होगी.
शाम के मैचों में ओस वरदान का काम कर सकती है. क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है. लिहाजा, पिच की स्थिति को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं.
