Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

पिछले 4 साल से टीम इंडिया से चल रहा था बाहर, अब इस खिलाड़ी ने थाम लिया इंग्लैंड का हाथ

Cricket Addictor 1 week ago
 पिछले एक दशक में भारतीय टीम के लिए काफी सारे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया लेकिन उनमें से कुछ ही लंबे समय तक टिक पाए। इनमें कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें कम से कम अगले दस साल के लिए पक्का माना जा रहा था लेकिन बस कुछ ही साल नजर आए और फिर गायब हो गए।
हालांकि, कुछ के साथ अन्याय भी हुआ, जिन्हें खराब दौर में उतना समर्थन नहीं मिला। इसी वजह से टीम इंडिया से उनकी छुट्टी हो गई। ऐसा ही कुछ एक स्टार भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ, जो कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का साथी था लेकिन पिछले चार साल से भारती...

पिछले एक दशक में भारतीय टीम के लिए काफी सारे खिलाड़ियों ने डेब्यू किया लेकिन उनमें से कुछ ही लंबे समय तक टिक पाए। इनमें कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें कम से कम अगले दस साल के लिए पक्का माना जा रहा था लेकिन बस कुछ ही साल नजर आए और फिर गायब हो गए।

हालांकि, कुछ के साथ अन्याय भी हुआ, जिन्हें खराब दौर में उतना समर्थन नहीं मिला। इसी वजह से टीम इंडिया से उनकी छुट्टी हो गई। ऐसा ही कुछ एक स्टार भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ, जो कभी रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का साथी था लेकिन पिछले चार साल से भारतीय टीम (Team India) में जगह पाने को तरस रहा है। अब इस प्लेयर ने इंग्लैंड जाकर खेलने का फैसला किया है।

Team India में चार साल से जगह न पाने खिलाड़ी ने किया इंग्लैंड का रुख

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वे मयंक यादव हैं। भारत (Team India) के लिए 2018 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले मयंक को शुरुआत में बतौर ओपनर मौके मिले लेकिन फिर दो साल के अंदर ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इसकी बड़ी वजह रोहित शर्मा का पारी की शुरुआत करना था और फिर शुभमन गिल भी बतौर ओपनर खेलने लगे।

परिणामस्वरूप मयंक अग्रवाल को जल्द ही अपनी जगह गंवानी पड़ी। उन्हें आखिरी बार 2022 में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में चुना गया था। इसके बाद से वे इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। अब मयंक ने इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप के शेष सीजन के लिए डरहम के साथ करार किया है।

डरहम की टीम में मयंक अग्रवाल हुए शामिल

टीम इंडिया (Team India) के इस पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज को डरहम ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड बेडिंगहम के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है, जो इस हफ्ते घर वापस जा रहे हैं। इसी वजह से उनके स्थान पर डरहम ने मयंक को अपने स्क्वाड में जगह दी है। इस टीम ने डिवीज़न टू में शानदार प्रदर्शन किया है।

डरहम ने अब तक खेले गए दस मैचों में सात जीत दर्ज की और तीन ड्रॉ खेले हैं। सीजन के चार मैच बाकी रहते हुए वे 40 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं और इस हफ्ते वांटेज रोड पर तीसरे स्थान पर मौजूद नॉर्थम्प्टनशायर को हराकर अपना प्रमोशन पक्का कर सकते हैं।

पहले भी काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं

यह पहली बार नहीं है, जब मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है। उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी तीन मैच यॉर्कशायर के साथ खेले थे। हाल ही में, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए शानदार खेल दिखाया। इस सीजन में उन्होंने 42.37 की औसत से 678 रन बनाए, जिसमें फाइनल में खेली गई 160 रनों की उनकी बेहतरीन पारी भी शामिल है।

भारत के लिए मयंक अग्रवाल के आंकड़े

टीम इंडिया (Team India) के लिए मयंक अग्रवाल ने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट खेले हैं। उन्होंने 21 टेस्ट मुकाबलों में 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए, जिनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 243 है, जो बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट में 2019 में बनाया था। वहीं, 5 वनडे में 86 रन दर्ज हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi