RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ कुछ जीत दूर है, लेकिन उससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते वापस अपने घर लौट चुका है।RCB:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ कुछ जीत दूर है, लेकिन उससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते वापस अपने घर लौट चुका है।
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आरसीबी (RCB) के खतरनाक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट हैं, जो कि उंगली की चोट के स्कैन के लिए वापस ब्रिटेन लौट गए हैं।
इस चोट के कारण साल्ट पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने वापस स्वदेश लौटने का फैसला किया है। उनकी गैरमौजूदगी में साल्ट के हमवतन साथी जैकब बेथेल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
कैसी लगी थी साल्ट को चोट?
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है।
हालांकि, साल्ट को यह चोट कैसे लगी, फ्रेंचाइजी ने इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैच में फील्डिंग के दौरान छठे ओवर में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका बचाने के लिए डाइव लगाते समय उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी।
हालांकि, टीम मैनेजमेंट उनके जल्द रिकवर होने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन इसी बीच साल्ट आगे के उपचार के लिए स्वदेश लौट चुके हैं।
क्या दोबारा होगी मैदान पर वापसी?
ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ केंद्रीय अनुबंध पर अनुबंधित फिल साल्ट, इंग्लैंड मैनेजमेंट के अनुरोध पर वापस घर लौटे हैं, ताकि उनकी उंगली का स्कैन करवाया जा सके और यह मालूम किया जा सके कि चोट कितनी गंभीर है।
हालांकि, साल्ट और आरसीबी (RCB) को उम्मीद है कि उनकी यह चोट जल्द ठीक हो जाएगी और वह दोबारा भारत लौट सकेंगे। बता दें कि, आईपीएल 2025 में आरसीबी ने खिताब जीता था और इस साल वह खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतर रही है। आरसीबी (RCB) को अपनी ट्रॉफी बचाने के लिए साल्ट की जरूरत पड़ सकती है।
RCB के लिए क्यों जरूरी है साल्ट?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खिताब जितना है तो इसमें फिल साल्ट की जरूरत पड़नी लाजमी है। साल्ट ने मौजूदा सीजन में आरसीबी (RCB) के लिए 6 पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 202 रन बनाए थे। जबकि उनकी जगह खेल रहे जैकब बेथेल बल्ले से बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा सके हैं।
बेथेल ने तीन पारियों में सिर्फ 39 रन बनाए हैं। हालांकि, अगर साल्ट समय रहते फिट नहीं होते हैं तो फिर आरसीबी उनके रिप्लेसमेंट के रूप में किसी अन्य खिलाड़ी को साइन कर सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना न के बराबर है, क्योंकि आरसीबी (RCB) अपने स्टार खिलाड़ी को फिट होने का पूरा समय देगी। अगर साल्ट प्लेऑफ तक भी वापसी करते हैं तब भी वह अपने खेल से बड़ा इम्पैक्ट डाल सकते हैं।
IPL 2026 में सबसे बदकिस्मत निकली ये टीम, 1-2 नहीं इसके कुल 7 खिलाड़ी चोटिल, सभी हुए मैच से बाहर
