Ramiz Raja: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पूरे सीजन पीएसएल में कई विवाद देखने को मिले, जिसने क्रिकेट जगत के चौंकाकर रख दिया। लेकिन टूर्नामेंट समाप्ति के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट और फेमस कमेंटेटर रमीज रजा (Ramiz Raja) फिर सुर्खियों में आ गए हैं।Ramiz Raja:पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पूरे सीजन पीएसएल में कई विवाद देखने को मिले, जिसने क्रिकेट जगत के चौंकाकर रख दिया। लेकिन टूर्नामेंट समाप्ति के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट और फेमस कमेंटेटर रमीज रजा (Ramiz Raja) फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
हालांकि, वह सुर्खियों में अपनी कमेंट्री या विवादित बयान को लेकर नहीं आए हैं, बल्कि उनके साथ कमेंट्री कर रही ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला खिलाड़ी लिसा स्टालेकर के चलते चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि, इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और प्रशंसक अलग-अलग बाते कर रहे हैं। यहां तक की कुछ लोग तो मजे लेने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
Ramiz Raja-Lisa Sthalekar ने कमेंट्री के दौरान लगाया गले
पीएसएल 2026 के एक मैच के दौरान ये दोनों कमेंट्री कर रहे थे कि तभी कैमरे के सामने दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं और उसके बाद रमीज रजा (Ramiz Raja) उनके माथे को चुमते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, गले लगाने की पहल ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेट लिसा स्टालेकर के द्वारा की जाती है, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी लाइव कैमरे पर काफी जोर-जोर से हसंते हैं।
बता दें कि, यह वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले एलिमिनेटर मैच का है, जहां मुल्तान सुल्तांस का सामना हैदराबाद किंग्समेन से हुआ था। जबकि मुल्तान-सुल्तांस बल्लेबाजी कर रही थी, उस समय का ये वीडियो बताया जा रहा है।
कौन हैं लिसा स्टालेकर?
इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर लिसा स्टालेकर हैं कौन और वह पाकिस्तान सुपर लीग में क्या कर रही हैं। बता दें कि, लिसा स्टालेकर एक ऑस्ट्रेलिया पूर्व महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए 8 टेस्ट, 125 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
लिसा न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाजी थीं बल्कि गेंदबाजी में भी उनका कोई सानी नहीं था। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब लिसा पूरी तरह से कमेंट्री में सक्रिय हैं। 46 वर्षींय लिसा फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में कमेंट्री कर रही हैं, जहां रमीज (Ramiz Raja) को गले लगाने वाला वीडियो सामने आया है।
Ramiz Raja का है विवादों से पुराना नाता
वनडे विश्व कप टीम के सदस्य रह चुके रमीज रजा (Ramiz Raja) का विवादों से पुराना नाता है। पाकिस्तान सुपर लीग के एक सीजन के दौरान उन्होंने एक मैच में कैच ऑफ द आईपीएल कह दिया था, लेकिन अपनी गलती का एहसास होने के बाद उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली थी।
जबकि अभी तक इस वायरल वीडियो को लेकर रमीज और लिसा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि, जल्द ही वह इसको लेकर कोई बयान जारी कर सकते हैं। बता दें कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों को काफी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ रहा है।
IPL 2026 के बीच मचा हडकंप! एक साथ 3 स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन, अब नहीं खेल पाएंगे कोई भी मैच
