Dailyhunt

रमीज राजा के साथ कमेंट्री में रोमांस करने पर Lisa Sthalekar ने तोड़ी चुप्पी, बोली 'हमने ये सबकुछ...'

Cricket Addictor 1 week ago
 पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान कमेंट्री बॉक्स से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) के बीच एक बेहद करीबी पल कैमरे में कैद हो गया।
वायरल वीडियो में लिसा, रमीज राजा को गले लगाती दिखीं, जिसके बाद फैंस ने इसे कमेंट्री रोमांस का नाम दे दिया। अब इस पूरे विवाद और वायरल वीडियो पर लिसा स्टालेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।कमेंट्री बॉक्स में क्या हुआ था?दरअसल, यह घटना पीएसएल 2...

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान कमेंट्री बॉक्स से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) के बीच एक बेहद करीबी पल कैमरे में कैद हो गया।

वायरल वीडियो में लिसा, रमीज राजा को गले लगाती दिखीं, जिसके बाद फैंस ने इसे कमेंट्री रोमांस का नाम दे दिया। अब इस पूरे विवाद और वायरल वीडियो पर लिसा स्टालेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कमेंट्री बॉक्स में क्या हुआ था?

दरअसल, यह घटना पीएसएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान हुई। मुल्तान सुल्तांस की पारी के 19वें ओवर के समय जब ब्रॉडकास्ट एक सेगमेंट से दूसरे सेगमेंट की ओर बढ़ रहा था, तब लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) ने रमीज राजा को एक दोस्ताना अंदाज में गले लगाया।

जवाब में रमीज राजा भी मुस्कुराते हुए उनके करीब नजर आए। लाइव कैमरे पर इस तरह का पल देखकर फैंस हैरान रह गए और देखते ही देखते यह वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे लाइव ब्रॉडकास्ट की गरिमा के खिलाफ बताया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय महिला Team India का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत(कप्तान), स्मृति, दीप्ति, शेफाली, ऋचा....

Lisa Sthalekar ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

विवाद बढ़ता देख लिसा स्टालेकर (Lisa Sthalekar) ने इस पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर साफ किया कि यह कोई रोमांटिक पल नहीं बल्कि दो पुराने दोस्तों और साथियों के बीच का एक सहज व्यवहार था। लिसा ने कहा कि हमने ये सबकुछ बस एक दोस्ताना अंदाज में किया था।

हम पिछले एक दशक से ज्यादा समय से एक साथ कमेंट्री कर रहे हैं और हमारे बीच एक प्रोफेशनल और गहरा रिश्ता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे दोनों कैमरे के ऑफ होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तकनीकी वजह से वह पल लाइव चला गया।

Muttiah Muralitharan ने बताया IPL 2026 का कला सच, बताया पैसा कमाने के लिए किस हद तक गिर रहा BCCI

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा?

लिसा (Lisa Sthalekar) और रमीज राजा के इस पल पर फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ भारतीय फैंस ने मजे लेते हुए इसे आईपीएल बनाम पीएसएल के बीच की रोमांटिक जंग बताया, वहीं पाकिस्तानी दर्शकों के एक वर्ग ने इसे अपनी संस्कृति के हिसाब से गलत करार दिया।

बता दें कि रमीज राजा हाल ही में कमेंट्री के दौरान PSL को गलती से IPL बोलने के कारण भी चर्चा में रहे थे। लिसा स्टालेकर ने अंत में अपील की कि इस साधारण से पल को किसी विवाद का रूप न दिया जाए, क्योंकि वे खेल की भावना का सम्मान करते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi